Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    विक्की-कटरीना के घर गूंजी किलकारी! कपल बने पैरेंट्स, कटरीना ने बेटे को दिया जन्म

    November 7, 2025

    सारंडा जंगल में 50 मिनट तक चली मुठभेड़! सुरक्षाबलों की जवाबी फायरिंग के बाद भागे नक्सली

    November 7, 2025

    बिहार में बंपर वोटिंग के बाद पीके का दावा – 14 नवंबर को लिखा जाएगा इतिहास!

    November 7, 2025
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»झारखण्ड»ब्वाॅयफ्रेंड ने शादी से किया इनकार, गर्लफ्रेंड ने ले ली जान
    झारखण्ड

    ब्वाॅयफ्रेंड ने शादी से किया इनकार, गर्लफ्रेंड ने ले ली जान

    Koylanchal SamvadBy Koylanchal SamvadMay 7, 2020No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    रांची : राजधानी रांची में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक ब्वॉयफ्रेंड द्वारा शादी से इनकार करने पर नाबालिग गर्लफ्रेंड द्वारा उसकी हत्या कर दी गई। शादी से इनकार करने पर 16 साल की गर्लफ्रेंड विलेन बन गई और ब्वॉयफ्रेंड के ऊपर रॉड से वार कर उसकी जान ही ले ली। इतना ही नहीं, प्रेमी की हत्या करने के बाद प्रेमिका बेखौफ थाना पहुंची और सरेंडर भी कर दिया।
    डीएसपी संजय कुमार ने बताया कि मृतक युवक के साथ नाबालिग लड़की का लगभग दो वर्षो से प्रेम प्रसंग चल रहा था। हाल के दिनों में नाबालिग सचिन गोप पर शादी के लिए दबाव डाल रही थी। जबकि सचिन शादी से इनकार कर रहा था इसी बात से नाराज होकर नाबालिग लड़की ने सचिन गोप की निर्मम हत्या कर दी। मामला बेड़ो थाना क्षेत्र के चटकपुर गांव का है, जहां सचिन गोप नामक 22 वर्षीय युवक की हत्या कर दी गई।
    इस घटना से पूरा इलाका शॉक्ड है। युवक का शव गांव के ही कुंदन सिंह के पुराने मकान से बरामद किया गया। बेड़ो थाना प्रभारी श्याम बिहारी मांझी ने घटनास्थल पहुंच कर शव को कब्जे में लिया।
    प्रेमिका की पूरी फैमिली पर केस
    मृतक के पिता प्रभु ग़ोप ने बेड़ो थाना में पुत्र की नाबालिग प्रेमिका सहित उसकी पूरी फैमिली के खिलाफ केस दर्ज कराया है। इनमें प्रेमिका के पिता सहित आठ के विरुद्ध नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई गई। प्रभु ग़ोप ने बताया कि उनके पुत्र का गांव की ही एक लड़की से प्रेम संबंध था, जिसे लेकर लगभग एक माह पहले ही लड़की के परिजनों द्वारा सचिन के साथ मारपीट की गई थी। साथ ही उसे जान से मारने की धमकी भी दी गई थी। इसके बाद उनलोगों ने मिलकर मेरे पुत्र ही हत्या कर दी।
    प्रेमिका बोली- शादी से इनकार की दी सजा
    मृतक युवक की कथित नाबालिग प्रेमिका ने नरकोपी थाना पहुंचकर हत्या की बात स्वीकार कर आत्मसमर्पण कर दिया है। वहीं, उसने पुलिस से कहा कि दो सालों तक शादी का झांसा देकर संबंध बनाने और शादी से मुकरने की सजा देकर हिसाब चुकता कर लिया है। फिलहाल पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Koylanchal Samvad
    • Website
    • Facebook
    • Instagram

    Related Posts

    सारंडा जंगल में 50 मिनट तक चली मुठभेड़! सुरक्षाबलों की जवाबी फायरिंग के बाद भागे नक्सली

    November 7, 2025

    झारखंड की पहली महिला डीजीपी बनीं तदाशा मिश्रा, जानिए सबकुछ

    November 7, 2025

    रांची होटवार जेल में कैदियों का डांस वीडियो वायरल! सहायक कारापाल सस्पेंड, मचा हड़कंप!

    November 6, 2025
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • विक्की-कटरीना के घर गूंजी किलकारी! कपल बने पैरेंट्स, कटरीना ने बेटे को दिया जन्म
    • सारंडा जंगल में 50 मिनट तक चली मुठभेड़! सुरक्षाबलों की जवाबी फायरिंग के बाद भागे नक्सली
    • बिहार में बंपर वोटिंग के बाद पीके का दावा – 14 नवंबर को लिखा जाएगा इतिहास!
    • Koylanchal Samvad e-paper | 7th Nov | Ranchi
    • Koylanchal Samvad e-paper | 7th Nov | Dhanbad
    • झारखंड की पहली महिला डीजीपी बनीं तदाशा मिश्रा, जानिए सबकुछ
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2025 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.