जमशेदपुर: भाजपा कदमा मंडल की पूर्व उपाध्यक्ष सह वरिष्ठ नेत्री श्यामा मुखी के निधन होने पर शुक्रवार को उनके आवास पर अंतिम दर्शन को भाजपा नेताओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। जिसमें भाजपा के वरिष्ठ नेता अभय सिंह, बहरागोड़ा के पूर्व विधायक सह प्रवक्ता कुणाल सारंगी, प्रदेश मंत्री रीता मिश्रा, महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष ब्रह्मदेव शर्मा, चन्द्रशेखर मिश्रा, देवेन्द्र सिंह, सांसद प्रतिनिधि चितरंजन वर्मा, कदमा भाजपा मंडल अध्यक्ष राजेश सिंह समेत पार्टी के नेताओं ने उनके पार्थिव शरीर को भाजपा का ध्वज ओढ़ाकर सम्मानित करते हुए पुष्पमाला अर्पित कर श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस दौरान सभी नेताओं ने दुःख प्रकट करते हुए कहा कि भाजपा ने वरिष्ठ एवं निष्ठावान कार्यकर्ता खो दिया है। अपने लगभग तीस वर्ष के राजनीतिक जीवन में श्यामा मुखी ने पूरी तन्मयता और समर्पित भाव से संगठन को सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। जिसके कारण इनकी कमी पार्टी को हमेशा खलती रहेगी। उनकी अंतिम विदाई में राजकुमार सिंह, धर्मेन्द्र प्रसाद, पूर्व मंडल अध्यक्ष ललन चौहान, अमरेन्द्र मल्लिक, हलधर नारायण शाह, महानगर उपाध्यक्ष सुधांशु ओझा, मनोज करूवा, राघव प्रसाद, सुरेन्द्र राय, प्रेम कुमार, पंकज सिन्हा, दीपक पारिख, शोभा श्रीवास्तव, निर्दोष वर्मा, अंजन सरकार, अमरजीत सिंह राजा, सोनारी मंडल अध्यक्ष प्रशांत पोद्दार, बिष्टुपुर मंडल अध्यक्ष संजय तिवारी, डीएन सिंह, महिला मोर्चा मंडल उपाध्यक्ष खुशी ओझा, निर्मला देवी, रेणु झा, राकेश कुमार, विक्की यादव, केएन ओझा, टीटू दास, संतोष सिंह, राजाराम, बर्मा प्रसाद, मनोज कुमार सिंह, एस कार्तिक, अंजी राव, गुड्डी देवी समेत भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।

