Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    दुबई से तेल लेकर लौट रहे कैप्टन की हार्ट अटैक से मौत

    March 21, 2026

    ईद-सरहुल पर ट्रैफिक प्लान फेल? सड़कों पर दिखा जाम और अफरातफरी

    March 21, 2026

    सरहुल पर्व का अनोखा रहस्य! कैसे घड़े का पानी बताता है बारिश का हाल?

    March 21, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»झारखण्ड»भारतीय महिला जूनियर हॉकी टीम के नेशनल कैंप के लिए सिमडेगा की 6 बेटियों का हुआ चयन
    झारखण्ड

    भारतीय महिला जूनियर हॉकी टीम के नेशनल कैंप के लिए सिमडेगा की 6 बेटियों का हुआ चयन

    Koylanchal SamvadBy Koylanchal SamvadJanuary 8, 2022No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    सिमडेगा :कभी नक्सली घटनाओं के लिए देशभर में चर्चित रहने वाला झारखंड का सिमडेगा जिला हॉकी खिलाड़ियों की नई नर्सरी के रूप में तब्दील हो गया है। जिले की 6 खिलाड़ियों का चयन भारतीय महिला जूनियर हॉकी टीम के नेशनल कैंप के लिए हुआ है। इसमें दीपिका सोरेंग, ब्यूटी डुंगडुंग, प्रमोदनी लकड़ा, काजल बारा, रजनी केरकेट्‌टा तथा महिला टेटे शामिल हैं। हॉकी इंडिया के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर आरके श्रीवास्तव ने झारखंड हॉकी के जनरल सेक्रेटरी को पत्र लिखकर इन खिलाड़ियों के चयन के बारे में जानकारी दी है।

    बताया जा रहा है कि ब्यूटी डुंगडुंग,काजल और दीपिका केरसई प्रखंड की करंगागुड़ी,प्रमोदनी ठेठईटांगर प्रखंड की कोरोमियां,रजनी ठेठईटांगर प्रखंड की पाईकपारा तथा महिमा टेटे कुरडेग प्रखंड के बड़कीछापर की रहने वाली हैं। इससे पहले दिसंबर 2021 के अंतिम सप्ताह में सीनियर भारतीय महिला हॉकी टीम के कैंप के लिए सिमडेगा से 4सहित झारखंड की 6 खिलाड़ियों का चयन हुआ था। वर्ष 2022 में सिमडेगा की 6 बेटियों का चयन महिला हॉकी खिलाडी जूनियर के राष्ट्रीय कैंप में होने के बाद झारखंड की कुल 12 खिलाड़ी भारतीय महिला सीनियर एवं जूनियर टीम के राष्ट्रीय कैंप में पहुंच गई हैं। इसमें से कुछ लोगों को दोनों टीमों के नेशनल कैंप में हिस्सा लेने का मौका मिला है।

    17 से 29 जनवरी तक बेंगलुरू में कैंप, 29 से पुणे में अंतिम चयन

    बताया जा रहा है कि नेशनन ट्रेनिंग कैंप का संचालन आगामी 17 से 29 जनवरी तक बेंगलुरू में होगा। 29 जनवरी से चयन के लिए अंतिम ट्रायल पुणे में होगा। महिला खिलाड़ियों के चयन पर जिले में हर्ष का माहौल है। बेटियों की प्रतिभा देखकर गांव-गांव में हॉकी के प्रति लगाव बढ़ रहा है। हॉकी के पूर्व खिलाड़ियों ने कहा कि यह चयन नए वर्ष पर मिली सबसे बड़ी खुशखबरी है।

    सलीमा टेटे की बहन का चयन
    ओलिंपिक में भारतीय महिला हॉकी टीम में शामिल रहीं सलीमा टेटे की छोटी बहन महिमा टेटे का चयन भी जूनियर टीम के नेशन कैंप ट्रेनिंग के लिए हुआ है। ब्यूटी डुंगडुंग पूर्व से जूनियर इंडिया टीम की सदस्य रही हैं। इसके अलावा दीपिका सोरेंग 2018 में जूनियर इंडिया टीम की राष्ट्रीय कैंप में शामिल रह चुकी हैं। रजनी केरकेट्टा, प्रमोदनी लकड़ा, 2017 से सब जूनियर राष्ट्रीय हॉकी प्रतियोगिता से लगातार झारखंड टीम का प्रतिनिधित्व कर रही हैं। महिमा टेटे और काजल बड़ा 201 8 से राष्ट्रीय सब जूनियर महिला हॉकी चैंपियनशिप से झारखंड टीम का प्रतिनिधित्व कर रही है। यह सभी खिलाड़ी इस वर्ष अक्टूबर माह में सिमडेगा में आयोजित 11वीं हॉकी इंडिया राष्ट्रीय जूनियर महिला हॉकी चैंपियनशिप 2021 में उपविजेता रही झारखंड टीम की सदस्य थीं।

    संक्रमित होने के बावजूद नहीं मानी हार
    कैंप के लिए चयनित प्रमोदनी लाकड़ा और काजल अप्रैल 2021 में कोरोना संक्रमित हो गई थी लेकिन दोनों ने कोरोना को मात देने के बाद घर में खुद से और हॉकी झारखंड द्वारा सिमडेगा में आयोजित कैंप में खूब मेहनत की। अक्टूबर माह में आयोजित जूनियर नेशनल प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन किया। इसके बाद इंडिया कैंप में शामिल की गई हैं।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Koylanchal Samvad
    • Website
    • Facebook
    • Instagram

    Related Posts

    दुबई से तेल लेकर लौट रहे कैप्टन की हार्ट अटैक से मौत

    March 21, 2026

    ईद-सरहुल पर ट्रैफिक प्लान फेल? सड़कों पर दिखा जाम और अफरातफरी

    March 21, 2026

    सरहुल पर्व का अनोखा रहस्य! कैसे घड़े का पानी बताता है बारिश का हाल?

    March 21, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • दुबई से तेल लेकर लौट रहे कैप्टन की हार्ट अटैक से मौत
    • ईद-सरहुल पर ट्रैफिक प्लान फेल? सड़कों पर दिखा जाम और अफरातफरी
    • सरहुल पर्व का अनोखा रहस्य! कैसे घड़े का पानी बताता है बारिश का हाल?
    • तेल कंपनियों का झटका: प्रीमियम पेट्रोल के दाम बढ़े, आम पेट्रोल फिलहाल स्थिर
    • जमशेदपुर MGM अस्पताल में रहस्यमयी मौत: चौथी मंजिल से गिरकर युवक की जान गई, जांच जारी
    • Box Office Blast: धुरंधर 2 की ऐतिहासिक ओपनिंग, 100 करोड़ पार कर बनी सबसे बड़ी ओपनर
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.