Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    झारखंड के किसानों को वैश्विक बाजार से जोड़ने की मांग, विधानसभा में बोलीं कल्पना सोरेन

    March 12, 2026

    स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी का बड़ा ऐलान, झारखंड में बनेंगे 8 नए मेडिकल कॉलेज

    March 12, 2026

    झारखंड पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 18 जिलों के 87 वांटेड अपराधियों की लिस्ट जारी

    March 12, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»राष्ट्रीय»भारत-चीन सीमा विवाद के बीच पीएम मोदी सैनिकों का हौसला बढ़ाने लेह पहुंचे
    राष्ट्रीय

    भारत-चीन सीमा विवाद के बीच पीएम मोदी सैनिकों का हौसला बढ़ाने लेह पहुंचे

    Koylanchal SamvadBy Koylanchal SamvadJuly 3, 2020No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    file photo
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    नई दिल्ली: भारत-चीन सीमा विवाद के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अचानक लेह पहुंच गए. यहां उन्होंने लद्दाख के नीमू पोस्ट में थलसेना और वायुसेना के जवानों से मुलाकात की. जानकारी मिली है कि गलवान घाटी में घायल हुए जवानों से पीएम अस्पताल में मुलाकात भी करेंगे. चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल बिपिन रावत और सेनाप्रमुख जनरल मनोज मुकुंद नरवणे भी मौजूद हैं. सिंधु नदी के तट पर 11,000 फीट की ऊंचाई पर स्थित नीमू सबसे दुर्गम स्थानों में से एक है. यह जंस्कार पर्वत श्रृंखला से घिरा हुआ है.

    रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को आज लेह का दौरा करना था, लेकिन उनका लेह जाना कैंसिल हो गया. इसके बाद अचानक खबर आई कि पीएम मोदी खुद लेह पहुंच गए.

    प्रधानमंत्री मोदी का लेह दौरा ऐसे समय में काफी अहम माना जा रहा है, जब भारत और चीन के बीच कूटनीतिक स्तर पर बातचीत चल रही है. कहा जा रहा है पीएम मोदी के लेह पहुंचने का असर उन चीनी सैनिकों के मनोबल पर पड़ सकता है जिनके पीछे चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग तैयार नहीं है. क्योंकि 15-16 जून की दरम्यानी रात गलवान घाटी में हुई झड़प के बाद से अबतक चीन ने अपने जवानों की शहादत को माना नहीं है. लेकिन भारत के प्रधानमंत्री ने न सिर्फ अपने जवानों की शहादत को याद किया, बल्कि उनका मनोबल बढ़ाने लेह पहुंच गए.

    हाल ही में चीन के अखबार ग्लोबल टाइम्स में खबर छपी थी कि वहां के पूर्व सैनिक इस बात से नाराज हैं कि शी जिनपिंग ने अपने देश के जवानों की शहादत पर एक शब्द नहीं कहा. ऐसे में माना जा रहा है कि चीन में पुराने और नए सैनिक मिलकर बगावत की ओर बढ़ सकते हैं.

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Koylanchal Samvad
    • Website
    • Facebook
    • Instagram

    Related Posts

    क्‍या है एसेंशियल कमोडिटी एक्‍ट? सरकार ने LPG की क‍िल्‍लत के बीच क‍िया लागू

    March 10, 2026

    गुरुग्राम अस्पताल में कैमिकल अटैक! युवक ने युवती पर फेंका कैमिकल, हालत गंभीर

    March 9, 2026

    UPSC CSE 2025 Final Result Out! 958 अभ्यर्थी बने IAS, IPS और IFS अधिकारी

    March 6, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • झारखंड के किसानों को वैश्विक बाजार से जोड़ने की मांग, विधानसभा में बोलीं कल्पना सोरेन
    • स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी का बड़ा ऐलान, झारखंड में बनेंगे 8 नए मेडिकल कॉलेज
    • झारखंड पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 18 जिलों के 87 वांटेड अपराधियों की लिस्ट जारी
    • 50KM की रफ्तार से आंधी-तूफान, बारिश… झारखंड के मौसम में उलटफेर! देवघर-धनबाद समेत 15 जिलों में Alert
    • जमशेदपुर में ‘लुटेरी दुल्हन’ का कारनामा: शादी का झांसा देकर लाखों के गहने लेकर फरार
    • झारखंड के तीन तीरंदाजी कोच स्विट्ज़रलैंड में वर्ल्ड आर्चरी सेमिनार के लिए चयनित
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.