Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    JSSC CGL पेपर लीक: CID ने छात्र नेता कुणाल सिंह को भेजा समन, गिरफ्तारी पर हाई कोर्ट ने रोक लगाई

    March 11, 2026

    झारखंड-पश्चिम बंगाल में रेलवे का नया अध्याय: 2 चौथी लाइन परियोजनाओं को मोदी कैबिनेट ने दी मंजूरी

    March 11, 2026

    दुबई एयरपोर्ट पर ईरान का ड्रोन हमला, भारतीय नागरिक घायल, खाड़ी देशों में बढ़ा खतरा

    March 11, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»Breaking News»भारत बना एशिया का सबसे ज्यादा कोरोना प्रभावित देश
    Breaking News

    भारत बना एशिया का सबसे ज्यादा कोरोना प्रभावित देश

    Koylanchal SamvadBy Koylanchal SamvadJune 12, 2020No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    नई दिल्ली: दुनिया के 213 देश कोरोना महामारी से जूझ रहे हैं. इनमें से कुछ देशों में कोरोना वायरस का प्रभाव अब कम होता नजर आ रहा है तो कुछ देश में महामारी लगातार विकराल रूप लेती जा रही है. भारत भी इस महामारी की चपेट में बुरी तरह फंस चुका है. एशिया में सबसे ज्यादा कोरोना मामले भारत में ही हैं. वहीं दुनिया में भारत चौथे स्थान पर आ गया है. ये भारत के लिए बेहद चिंता की बात है.

     

    शुक्रवार को भारत में एक दिन में अब तक के सबसे ज्यादा 10,956 मामले सामने आए. एक दिन में सबसे ज्यादा 396 मौतें हुई. कुल दो लाख 97 हजार लोग संक्रमित पाए जा चुके हैं. इनमें से कुल 8,498 की मौत हो गई है. एक लाख 41 हजार का अस्पतालों में इलाज चल रहा है. वहीं एक लाख 47 हजार इलाज के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज हो चुके हैं.

     

    स्पेन, ब्रिटेन को पछाड़ा
    स्पेन और ब्रिटेन में हर दिन 500-1000 नए मामले दर्ज किए जा रहे हैं. जबकि भारत औसतन 10 हजार मामले हर दिन आ रहे. स्पेन और ब्रिटेन में क्रमश: कुल 289,787 और 291,409 कोरोना केस हैं. जबकि भारत में कुल 2,97,535 मामले हैं. हालांकि इन दोनों देशों की तुलना में भारत में मौत की संख्या एक चौथाई से भी कम है. भारत में साढ़ें आठ हजार करीब मौतें हुईं. स्पेन और ब्रिटेन में क्रमश: 27,136 और 41,279 मौतें हुईं.

     

    अमेरिका और ब्राजील के बाद सबसे तेजी से भारत में बढ़ रहे केस
    दुनिया में कोरोना केस बढ़ने की रफ्तार ब्राजील में सबसे ज्यादा है. ब्राजील में हर दिन औसतन 30 हजार नए मामले आ रहे. इसके बाद अमेरिका में औसतन 25 हजार नए केस आ रहे. इसके बाद तीसरे नंबर पर भारत में सबसे ज्यादा केस हर दिन दर्ज किए जा रहे हैं.

     

    एक्टिव केस मामले में भारत का दुनिया में चौथा स्थान है. यानी कि भारत चौथा ऐसा देश है, जहां सबसे ज्यादा मरीजों का इलाज चल रहा है. अमेरिका, ब्राजील और रूस में सबसे ज्यादा एक्टिव केस हैं. चौथे नंबर पर भारत है. इसके बाद पेरू, पाकिस्तान, बांग्लादेश, फ्रांस में सबसे ज्यादा एक्टिव केस हैं.

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Koylanchal Samvad
    • Website
    • Facebook
    • Instagram

    Related Posts

    JSSC CGL पेपर लीक: CID ने छात्र नेता कुणाल सिंह को भेजा समन, गिरफ्तारी पर हाई कोर्ट ने रोक लगाई

    March 11, 2026

    झारखंड-पश्चिम बंगाल में रेलवे का नया अध्याय: 2 चौथी लाइन परियोजनाओं को मोदी कैबिनेट ने दी मंजूरी

    March 11, 2026

    दुबई एयरपोर्ट पर ईरान का ड्रोन हमला, भारतीय नागरिक घायल, खाड़ी देशों में बढ़ा खतरा

    March 11, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • JSSC CGL पेपर लीक: CID ने छात्र नेता कुणाल सिंह को भेजा समन, गिरफ्तारी पर हाई कोर्ट ने रोक लगाई
    • झारखंड-पश्चिम बंगाल में रेलवे का नया अध्याय: 2 चौथी लाइन परियोजनाओं को मोदी कैबिनेट ने दी मंजूरी
    • दुबई एयरपोर्ट पर ईरान का ड्रोन हमला, भारतीय नागरिक घायल, खाड़ी देशों में बढ़ा खतरा
    • रांची-खूंटी रोड पर दर्दनाक हादसा: धान लदे ट्रक की चपेट में आने से युवक की मौत
    • झारखंड के 9 नगर निकायों में डिप्टी मेयर की रेस शुरू, जानिए कौन से आगे
    • झारखंड में गैस संकट की आहट: कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर अस्थायी रोक, अब 25 दिन बाद ही मिलेगी दूसरी बुकिंग
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.