रांची:राजस्व सेवा के छह अधिकारियों का स्थानांतरण-पदस्थापन किया गया है. सीमा सिंह को विशेष विनियमन पदाधिकारी रांची के पद पर पदस्थापित किया गया है. उनका तबादला बीते साल ही रांची से करते हुए जमशेदपुर में जिला भू-अर्जन पदाधिकारी के रूप में किया गया था. अब फिर से उन्हें रांची लाया गया है.
| नाम | कहां थे | कहां गये |
| सीमा सिंह | डीएलओ जमशेदपुर | विशेष विनियमन पदाधिकारी रांची |
| मनीन्द्र भगत | सीओ मोहनपुर | देवघर सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी रांची |
| राजेश कुमार | सीओ बरवाडीह | सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी धनबाद |
| विनय प्रकाश तिग्गा | सीओ घाघरा | सीओ पीरटांड़ |
| सहदेव मेहरा | जिला अवर निबंधक, गुमला | जिला अवर निबंधक, गिरिडीह |
| वैभव मनी त्रिपाठी | जिला अवर निबंधक, कोडरमा | अवर निबंधक, घाटशिला |

