Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    खराब मौसम का असर: दिल्ली से रांची आ रही एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट कोलकाता डायवर्ट

    March 10, 2026

    असम में आदिवासियों से संवाद करेंगे हेमंत सोरेन, दौरे को लेकर बढ़ी सियासी हलचल

    March 10, 2026

    रजरप्पा मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं से मारपीट मामले में कार्रवाई, 4 जैप जवान और 1 होमगार्ड निलंबित

    March 9, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»बिहार»भोजपुर में नवनिर्वाचित मुखिया की दिनदहाड़े हत्या, अपराधियों ने सिर में गोली मारी
    बिहार

    भोजपुर में नवनिर्वाचित मुखिया की दिनदहाड़े हत्या, अपराधियों ने सिर में गोली मारी

    Koylanchal SamvadBy Koylanchal SamvadNovember 15, 2021No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    भोजपुर में अपराधियों ने एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। दिनदहाडे़ बाबूबांध पंचायत के नवनिर्वाचित मुखिया संजय सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी है। घटना को चरपोखरी थाना क्षेत्र के भलुआना गांव के पास दोपहर तीन बजे के करीब अंजाम दिया गया है। हत्या की बात फैलते ही भलुआना गांव तथा आसपास के इलाकों में सनसनी मच गई। पीरो DSP राहुल सिंह, जगदीशपुर SDPO श्याम किशोर रंजन समेत स्थानीय थानों की पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई है।

    बताया जा रहा है कि नवनिर्वाचित मुखिया संजय सिंह अपनी बुलेट से जा रहे थे। इसी बीच भलुआना गांव के पास एंबुलेंस से आए अपराधियों ने घटना को अंजाम दिया। अपरधियों ने मुखिया को पहले सिर में गोली मारी। उसके बाद धारदार हथियार से वार कर सिर को पूरी तरह क्षत-विक्षत कर दिया। घटना के वक्त यह इलाका काफी सुनसान था, इसलिए कोई प्रत्यक्षदर्शी नहीं मिल सका है।​ हालांकि इसके बाद भागने के क्रम में अपराधियों की एंबुलेंस घटनास्थल के पास ही खाई में पलट गई। फिर भी सभी अपराधी भागने में सफल रहे हैं।

    संजय सिंह बाबूबांध पंचायत से दूसरी बार मुखिया का चुनाव जीते हैं। फिलहाल हत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। दबी जुबान से स्थानीय लोग चुनावी रंजिश की बात कह रहे हैं। पुलिस मामले की तफ्तीश में जुट गयी है।

    बता दें, पांचवें चरण के तहत 24 अक्टूबर को चुनाव हुआ था और 26 अक्टूबर को मतगणना में संजय दोबारा मुखिया निर्वाचित हुए थे।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Koylanchal Samvad
    • Website
    • Facebook
    • Instagram

    Related Posts

    दो दशक के बाद बिहार की सत्ता का खेल बदल गया: बीजेपी ढूंढ रही नीतीश कुमार का सियासी उत्तराधिकारी

    March 6, 2026

    नीतीश कुमार ने राज्यसभा के लिए नामांकन भरा, अमित शाह और चिराग पासवान ने दी शुभकामनाएं – बिहार की राजनीति में नई हलचल

    March 5, 2026

    लो-प्रोफाइल लाइफ से सियासत तक? निशांत कुमार की एंट्री से बिहार की राजनीति में हलचल

    March 5, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • खराब मौसम का असर: दिल्ली से रांची आ रही एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट कोलकाता डायवर्ट
    • असम में आदिवासियों से संवाद करेंगे हेमंत सोरेन, दौरे को लेकर बढ़ी सियासी हलचल
    • रजरप्पा मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं से मारपीट मामले में कार्रवाई, 4 जैप जवान और 1 होमगार्ड निलंबित
    • झारखंड पुलिस को स्मार्टफोन का तोहफा! अनुसंधानकर्ताओं के लिए नई सुविधा जारी
    • झारखंड पुलिस का बड़ा एक्शन: 200 कुख्यात अपराधियों पर इनाम, कानून-व्यवस्था में कड़ा सुधार!
    • रांची में सनसनी! धुर्वा स्मार्ट सिटी रोड के पास फंदे से लटका मिला युवक का शव
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.