रांची जिले की नामकुम पुलिस ने साढ़े चार क्विंटल प्रतिबंधित डोडा के साथ तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है. रांची के वरीय पुलिस अधीक्षक को मिली सूचना के आधार पर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के निर्देश पर पुलिस उपाधीक्षक एवं नामकुम इंस्पेक्टर के नेतृत्व में गठित टीम ने इन्हें गिरफ्तार किया. गिरफ्तार राजा एवं इमरोज ने बताया कि मिक्कू के कहने पर डोडा खूंटी के सिलादोन से खड़गपुर ले जा रहा था. तीनों पिछले कई सालों से डोडा एवं अफीम के गोरखधंधे में जुड़े हैं.
खूंटी व बेड़ो के हैं आरोपी
रांची पुलिस को आज बड़ी सफलता मिली है. नामकुम पुलिस ने तीन तस्करों को डोडा के साथ गिरफ्तार किया है. इनमें तस्करी का मुख्य सरगना मिक्कू साव, राजा कुमार (दोनों मुरहू, खूंटी निवासी) एवं मोहम्मद इमरोज़ (केशा, बेड़ो निवासी) शामिल हैं. उनके पास से पुलिस ने एक हुंडई क्रेटा (जेएच 01डीटी 5089) एवं पिकअप वैन (जेएच 01 सीएस 7581) जब्त किया है.

