Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    24 फ़रवरी को होगी झारखंड कैबिनेट की बैठक, लिए जाएंगे कई अहम फैसले

    February 18, 2026

    अब गांव में ही होगा विवादों का समाधान, झारखंड में नारी अदालत पायलट प्रोजेक्ट लागू

    February 18, 2026

    राज्यपाल के अभिभाषण से बजट सत्र की शुरुआत, शोक प्रस्ताव के बाद कार्यवाही स्थगित

    February 18, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»राष्ट्रीय»‘मन की बात’ में PM मोदी ने की भारत-चीन तनाव से लेकर कोरोना संकट तक की बात
    राष्ट्रीय

    ‘मन की बात’ में PM मोदी ने की भारत-चीन तनाव से लेकर कोरोना संकट तक की बात

    Koylanchal SamvadBy Koylanchal SamvadJune 28, 2020No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    नई दिल्लीः कोरोना वायरस संकट और चीन के साथ सीमा पर चल रहे गतिरोध के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को कहा कि भारत ने हमेशा से संकटों को सफलता की सीढ़ियों में परिवर्तित किया है, आपदाओं और चुनौतियों पर जीत हासिल की है और वह पहले से भी ज्यादा निखरकर निकला है.

    ‘मुश्किलों में भी दुनिया की मदद की’

    आकाशवाणी पर मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात 2.0’ की 13वीं कड़ी में प्रधानमंत्री ने उम्मीद जताई कि तमाम चुनौतियों के बावजूद देश इसी साल नए लक्ष्य प्राप्त करेगा, नयी उड़ान भरेगा और नयी ऊंचाइयों को छुएगा.

    उन्होंने यह भी कहा कि संकट चाहे जितना भी बड़ा हो, भारत ने मुश्किल समय में दुनिया की मदद की और दुनिया ने भी भारत की इस ‘‘विश्व बंधुत्व’’ की भावना को महसूस किया है.

    मोदी ने कहा, ‘‘भारत का इतिहास ही आपदाओं और चुनौतियों पर जीत हासिल कर और ज्यादा निखरकर निकलने का रहा है. सैकड़ों वर्षों तक अलग- अलग आक्रांताओं ने भारत पर हमला किया, उसे संकटों में डाला. लोगों को लगता था कि भारत की संरचना ही नष्ट हो जाएगी, भारत की संस्कृति ही समाप्त हो जाएगी, लेकिन इन संकटों से भारत और भी भव्य होकर सामने आया.’’

    ‘मानव जाति पर संकट है कोरोना’

    कोरोना वैश्विक महामारी को संपूर्ण ‘‘मानव जाति’’ पर आया ‘‘संकट’’ करार देते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि जब छह-सात महीने पहले यह संकट आया था तब किसी को पता नहीं था कि इसके खिलाफ़ चल रही लड़ाई इतनी लम्बी चलेगी.

    उन्होंने कहा, ‘‘ये संकट तो बना ही हुआ है, ऊपर से, देश में नित नयी चुनौतियां सामने आती जा रही हैं. अभी, कुछ दिन पहले, देश के पूर्वी छोर पर चक्रवात अंफान आया, तो, पश्चिमी छोर पर चक्रवात निसर्ग आया. कितने ही राज्यों में हमारे किसान भाई–बहन टिड्डी दल के हमले से परेशान हैं, और कुछ नहीं, तो, देश के कई हिस्सों में छोटे-छोटे भूकंप रुकने का ही नाम नहीं ले रहे.’’

    प्रधानमंत्री ने कहा कि इन सबके बीच ‘‘हमारे कुछ पड़ोसियों’’ द्वारा जो हो रहा है, देश उन चुनौतियों से भी निपट रहा है.

    ‘इसी साल नई ऊंचाई छुएगा देश’

    उन्होंने कहा, ‘‘भारत ने हमेशा, संकटों को सफलता की सीढ़ियों में परिवर्तित किया है. इसी भावना के साथ हमें आज भी आगे बढ़ते ही रहना है. आप भी इसी विचार से आगे बढ़ेंगे, 130 करोड़ देशवासी आगे बढ़ेंगे तो यही साल देश के लिए नए कीर्तिमान बनाने वाला साल साबित होगा. इसी साल में, देश, नए लक्ष्य प्राप्त करेगा, नयी उड़ान भरेगा, नयी ऊंचाइयों को छुएगा. मुझे, पूरा विश्वास, 130 करोड़ देशवासियों की शक्ति पर है, आप सब पर है, इस देश की महान परम्परा पर है.’’

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Koylanchal Samvad
    • Website
    • Facebook
    • Instagram

    Related Posts

    CM भगवंत मान के इलाज वाले अस्पताल को बम से उड़ाने की धमकी, मोहाली में हड़कंप

    February 17, 2026

    CBSE का बड़ा ऐलान: 10वीं में पहली बोर्ड परीक्षा अनिवार्य, 3 विषयों में गैरहाजिरी पर ‘अनिवार्य पुनरावृत्ति’

    February 16, 2026

    राजस्थान के भिवाड़ी में केमिकल फैक्ट्री ब्लास्ट, 7 की मौत, 2 अब भी फंसे

    February 16, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • 24 फ़रवरी को होगी झारखंड कैबिनेट की बैठक, लिए जाएंगे कई अहम फैसले
    • अब गांव में ही होगा विवादों का समाधान, झारखंड में नारी अदालत पायलट प्रोजेक्ट लागू
    • राज्यपाल के अभिभाषण से बजट सत्र की शुरुआत, शोक प्रस्ताव के बाद कार्यवाही स्थगित
    • झारखंड में 45 लाख की ब्राउन शुगर बरामद, 14 ड्रग तस्कर गिरफ्तार
    • झारखंड में बिजली शुल्क पर बड़ा विवाद, 5 हजार करोड़ वापसी को कंपनियां पहुंचेंगी हाईकोर्ट
    • झारखंड में गर्मी की एंट्री! चाईबासा 33.4°C पर पहुंचा, कई जिलों में पारा 30 के पार
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.