Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    TMC vs BJP: संकल्प पत्र में बड़ा टकराव, शाह ने खोले कई बड़े वादों के पिटारे

    April 10, 2026

    झारखंड-बिहार को रेलवे का मेगा गिफ्ट! नई लाइनों से सफर होगा आसान

    April 10, 2026

    राष्ट्रपति कोटे से हरिवंश नारायण सिंह राज्यसभा में मनोनीत, खाली सीट भरी गई

    April 10, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»Breaking News»मर्डर का आरोपी RIMS से फरार; दुमका जेल से इलाज के लिए रिम्स ICU में किया गया था एडमिट
    Breaking News

    मर्डर का आरोपी RIMS से फरार; दुमका जेल से इलाज के लिए रिम्स ICU में किया गया था एडमिट

    Koylanchal SamvadBy Koylanchal SamvadFebruary 6, 2021No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    रांची: रिम्स की सुरक्षा में एक बार फिर कैदी ने सेंध लगा दी है। दुमका से इलाज के लिए रिम्स लाया गया मर्डर का आरोपी सिद्धेश्वर रमैया नाम का कैदी शनिवार सुबह फरार हो गया। 4 फरवरी को अचानक पेट दर्द की समस्या के बाद उसे रिम्स के मेडिसिन आईसीयू में एडमिट किया गया था। यहां डॉ. सीबी शर्मा की देखरेख में उसका इलाज चल रहा था। उसे मेडिसिन आईसीयू के बेड नंबर 3611 पर रखा गया था।

    रिम्स के सुरक्षा प्रभारी अभास ने बताया कि उन्हें इस बात की कोई जानकारी नहीं थी कि रिम्स किसी कैदी का इलाज चल रहा है। ये दुमका का कैदी था और वहीं की पुलिस इसका इलाज करवा रही है। वहीं रिम्स इलाके के बरियातू थाना प्रभारी सपन महथा ने कहा कि रिम्स में सुरक्षा की जिम्मेदारी वहां के सुरक्षा प्रभारी की होती है।

    दो सिपाही कर रहे थे सुरक्षा
    कैदी की सुरक्षा में दो सिपाही को रखा गया था। लेकिन दोनों को चकमा देकर वह शनि‍वार सुबह करीब 4 बजे ही वह बेड में बंधे रस्सी को खोल कर हथकड़ी समेत भाग निकला। उसे बेड पर नहीं देख सिपाहियों में उसकी खोजबीन शुरू कर दी। हालांकि कई घंटों बाद तक उसका कोई सुराग नहीं मिला है। इधर, रस्सी उसके बेड में वैसे ही बंधा हुआ है, जैसा कैदी को बांधा गया था। बरियातू टीओपी और थाना को सूचना देने के बाद पुलिस लगातार उसकी खोजबीन कर रही है।

    सिटी एसपी ने कहा- जांच करा रहे हैं, दोषियों पर करेंगे कार्रवाई
    सिटी एसपी सौरभ ने कहा कोई पुलिस पदाधिकारी अपनी जिम्मेदारी से नहीं बच सकते हैं। उन्होंने कहा कि अगर कोई कैदी रिम्स लाया जाता है तो इसकी जानकारी वहां के सुरक्षा प्रभारी को होनी चाहिए। कैदी किस परिस्थिति में भागा है। क्या कारण है, इसके जांच की जिम्मेदारी सदर डीएसपी को दी गई है। वे मामले की जांच कर रहे हैं, इसके बाद कार्रवाई की जाएगी।

    16 महीने पहले भी मेडिसिन विभाग से भाग चुके हैं कैदी
    करीब 16 महीने पहले अक्टूबर 2019 में भी एक रिम्स के मेडिसिन आईसीयू से ही एक कैदी फरार हुआ था। रांची के बिरसा मुंडा जेल का वह कैदी हाथ से रस्सी को सरकाने के बाद वह खिड़की से कूद कर भाग निकला था। दिन भर इसकी खोजबीन के बाद भी वह हाथ नहीं लगा था।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Koylanchal Samvad
    • Website
    • Facebook
    • Instagram

    Related Posts

    TMC vs BJP: संकल्प पत्र में बड़ा टकराव, शाह ने खोले कई बड़े वादों के पिटारे

    April 10, 2026

    झारखंड-बिहार को रेलवे का मेगा गिफ्ट! नई लाइनों से सफर होगा आसान

    April 10, 2026

    राष्ट्रपति कोटे से हरिवंश नारायण सिंह राज्यसभा में मनोनीत, खाली सीट भरी गई

    April 10, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • TMC vs BJP: संकल्प पत्र में बड़ा टकराव, शाह ने खोले कई बड़े वादों के पिटारे
    • झारखंड-बिहार को रेलवे का मेगा गिफ्ट! नई लाइनों से सफर होगा आसान
    • राष्ट्रपति कोटे से हरिवंश नारायण सिंह राज्यसभा में मनोनीत, खाली सीट भरी गई
    • रंगेहाथ पकड़े गए इंजीनियर! ACB की बड़ी कार्रवाई, लाखों की रिश्वत लेते गिरफ्तार
    • रांची में धुर्वा सबस्टेशन गेट पर PLFI का लिफाफा और गोली मिलने से हड़कंप
    • झारखंड में 20 करोड़ की फर्जी निकासी पर बड़ा खुलासा! वित्त सचिव का सख्त आदेश, वेतन भुगतान से पहले अनिवार्य जांच
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.