Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    विश्व विजेता भारत… टीम इंडिया ने रिकॉर्ड छठी बार जीता U-19 वर्ल्ड कप

    February 6, 2026

    हजारीबाग वन भूमि घोटाला: निलंबित IAS विनय कुमार चौबे के खिलाफ ACB ने दाखिल की चार्जशीट

    February 6, 2026

    Epstein Files खुलते ही मचा भूचाल, अनिल अंबानी और हरदीप सिंह पुरी का नाम आने से सियासत गरमाई

    February 6, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»Breaking News»मशहूर अभिनेता जगदीप का 81 साल की उम्र में हुआ निधन
    Breaking News

    मशहूर अभिनेता जगदीप का 81 साल की उम्र में हुआ निधन

    Koylanchal SamvadBy Koylanchal SamvadJuly 9, 2020No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    दिग्गज बॉलीवुड अभिनेता जगदीप का बुधवार रात निधन हो गया. 81 साल के जगदीप का जिस वक्त निधन हुआ वो अपने घर पर ही थे. जैसे ही उनके जाने की खबर फैली, लोग सोशल मीडिया पर उन्हें श्रद्धांजलि देने लगे. कई बड़े अभिनेताओं और हस्तियों ने जगदीप के निधन पर दुख जताया. वो बहुत खुशमिजाज और जिंदादिल इंसान थे. फिल्मों में अपने बेहतरीन अभिनय से छाप छोड़ने वाले जगदीप एक वीडियो अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. इसमें वो कह रहे हैं कि आओ हंसते हंसते और जाओ हंसते हंसते.

    जगदीप का ये वीडियो उनके बेटे जावेद जाफरी ने साल 2018 में अपने ट्विटर से ट्वीट किया था. इस वीडियो में जगदीप कहते हैं, ‘आप लोगों ने मुझे विश किया. सबका शुक्रिया. ट्विटर पर किया कि फेसबुक पर, देखा सुना मैंने. बहुत बहुत धन्यवाद. या तो दीवाना हंसे या वो जिसे तौफीक दे, वरना इस दुनिया में आकर मुस्कुराता कौन है. मैं मुस्कुराहट हूं. जगदीप हूं. आओ हंसते हंसते और जाओ हंसते हंसते. हमारा नाम भी सूरमा भोपाली ऐसे ही नहीं है अब आप समझ लो.’

    जगदीप की इस वीडियो को साझा करते हुए जावेद जाफरी ने लिखा था, ‘जैसा कि मेरे आदरणीय पिताजी सोशल मीडिया पर नहीं हैं तो उन्होंने अपने उन सभी फैंस को एक संदेश भेजा है जिन्होंने उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं.’

    जगदीप ने अपने फिल्मी जीवन में करीब 400 फिल्मों में काम किया. लेकिन फिल्म इंडस्ट्री में उन्हें सूरमा भोपाली नाम से ही पहचाना जाता रहा है. जगदीप साल 2012 में आखिरी बार फिल्म ‘गली गली चोर है’ में नजर आए थे.

    जगदीप ने ‘ब्रह्माचारी’ फिल्म से बतौर कॉमेडियन खुद को स्थापित कर लिया था. इसके अलावा ‘फिर वही बात’, ‘पुराना मंदिर’, ‘खूनी पंजा’, ‘काली घटा’, ‘सुरक्षा’, ‘स्वर्ग नरक’, ‘कुर्बानी’, ‘शहंशाह’ जैसी कई फिल्मों में वो नजर आए. बतौर कॉमेडियन जगदीप ने सिनेमाजगत में ऐसे किरदार निभाए जो हमेशा लोगों के दिलों में जिंदा रहेंगे.

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Koylanchal Samvad
    • Website
    • Facebook
    • Instagram

    Related Posts

    विश्व विजेता भारत… टीम इंडिया ने रिकॉर्ड छठी बार जीता U-19 वर्ल्ड कप

    February 6, 2026

    हजारीबाग वन भूमि घोटाला: निलंबित IAS विनय कुमार चौबे के खिलाफ ACB ने दाखिल की चार्जशीट

    February 6, 2026

    Epstein Files खुलते ही मचा भूचाल, अनिल अंबानी और हरदीप सिंह पुरी का नाम आने से सियासत गरमाई

    February 6, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • विश्व विजेता भारत… टीम इंडिया ने रिकॉर्ड छठी बार जीता U-19 वर्ल्ड कप
    • हजारीबाग वन भूमि घोटाला: निलंबित IAS विनय कुमार चौबे के खिलाफ ACB ने दाखिल की चार्जशीट
    • Epstein Files खुलते ही मचा भूचाल, अनिल अंबानी और हरदीप सिंह पुरी का नाम आने से सियासत गरमाई
    • इस्लामाबाद में जुमे की नमाज के दौरान सुसाइड ब्लास्ट, इमामबाड़े में मचा कोहराम
    • रांची में सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप
    • पलामू में ACB की बड़ी कार्रवाई, रोजगार सेवक 7 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.