Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 129वीं जयंती: पराक्रम दिवस 2026 पर राष्ट्र ने श्रद्धांजलि अर्पित की

    January 23, 2026

    Koylanchal Samvad e-paper | 23rd Jan | Dnb

    January 23, 2026

    Koylanchal Samvad e-paper | 23rd Jan | Ranchi

    January 23, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»Breaking News»मशहूर कोरियोग्राफर सरोज खान का निधन
    Breaking News

    मशहूर कोरियोग्राफर सरोज खान का निधन

    Koylanchal SamvadBy Koylanchal SamvadJuly 3, 2020Updated:July 3, 2020No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    बॉलीवुड की जानी मानी कोरियोग्राफर सरोज खान की दिल का दौरा पड़ने के चलते मौत की खबर आ रही है. जानकारी के मुताबिक सरोज खान  ने शुक्रवार की दरमियानी रात करीब 1.52 मिनट पर आखिरी सांस ली. इससे पहले सरोज खान को सांस लेने में तकलीफ की शिकायत के बाद 20 जून को बांद्रा स्थित गुरु नानक अस्पताल में भर्ती कराया गया था.

    जहां उनका कोरोना वायरस को लेकर टेस्ट भी करवाया गया था जिसमें उनकी रिपोर्ट नेगेटिव आई थी. परिवार की ओर से लगातार ये कहा जा रहा था कि उकी हालत में सुधार हो रहा था. लेकिन अब अचानक बीती रात उनकी तबीयत बिगड़ी औऱ दिल का दौरा पड़ने से उनकी मौत हो गई.

    निधन पर बॉलीवुड ने जाताया शोक

    उनकी मौत के बाद गम में डूबा बॉलीवुड भी उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं. अक्षय कुमार से लेकर महानायक अमिताभ बच्चन ने सरोज खान को सोशल मीडिया के जरिए श्रद्धांजलि दी है. अक्षय कुमार ने उन्हें याद करते हुए सोशल मीडिया पर लिखा कि वो बॉलीवुड को अपनी उंगलियों पर नचाना जानती थी. अमिताभ बच्चन ने सुबह सुबह सरोज खान जी को याद करते हुए लिखा, ‘हाथ जुड़े हैं मन उदास है.’ साथ ही अमिताभ बच्चन ने एक तस्वीर साझा की है जिसमें अंधेरे में रोशनी की एक किरण आती दिखाई दे रही है.

    निजी जीवन में किया स्ट्रगल

    फिल्मों में आने से पहले वह बैकग्राउंड डांसर थीं. उन्होंने 1950 के दशक के मशहूर कोरियाग्राफर बी. सोहनलाल के साथ ट्रेनिंग ली थी और बाद में इन्हीं के साथ शादी कर ली. बी. सोहन लाल से सरोज से 30 साल बड़े थे. शादी के दौरान सरोज खान 13 साल की थी. इतना ही नहीं, शादी से पहले सरोज ने इस्लाम धर्म भी कबूल किया. उनका असली नाम निर्मला नागपाल था.

    सरोज खान की निजी जिंदगी की बात करें तो उनका जन्म 22 नवंबर 1948 में निरमला नागपाल के रूप में हुआ था. उन्होंने बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट अपने करियर की शुरुआत की थी. तीन साल की उम्र में उन्होंने बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट काम शुरू किया था.

     

    जीते कई अवॉर्ड

    साल 2003 में रिलीज हुई फिल्म ‘देवदास’ के सॉन्ग डोला रे डोल के लिए नेशनल फिल्म अवॉर्ड मिला. इसके अलावा साल 2006 में आई फिल्म ‘श्रीनगरम’ के सभी गानों और साल 2008 में आई ‘जब वी मेट’ के लिए यह इश्क हाए के लिए भी नेशनल अवार्ड मिला.

     

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Koylanchal Samvad
    • Website
    • Facebook
    • Instagram

    Related Posts

    नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 129वीं जयंती: पराक्रम दिवस 2026 पर राष्ट्र ने श्रद्धांजलि अर्पित की

    January 23, 2026

    कलेक्टरेट में बड़ा मंथन: रांची में राजस्व बढ़ाने पर डीसी की सख्त समीक्षा बैठक, कई अहम निर्देश जारी

    January 22, 2026

    GI-टैग मिथिला मखाना पहली बार विदेश रवाना, समुद्री रास्ते से दुबई पहुंची खेप

    January 22, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 129वीं जयंती: पराक्रम दिवस 2026 पर राष्ट्र ने श्रद्धांजलि अर्पित की
    • Koylanchal Samvad e-paper | 23rd Jan | Dnb
    • Koylanchal Samvad e-paper | 23rd Jan | Ranchi
    • कलेक्टरेट में बड़ा मंथन: रांची में राजस्व बढ़ाने पर डीसी की सख्त समीक्षा बैठक, कई अहम निर्देश जारी
    • GI-टैग मिथिला मखाना पहली बार विदेश रवाना, समुद्री रास्ते से दुबई पहुंची खेप
    • मनसे बोली– ‘नहीं बनने देंगे बिहार भवन’, बिहार सरकार का पलटवार—किसी में दम नहीं!
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.