जमशेदपुर: साकची थाना अंतर्गत मोहम्मडन लाइन निवासी सरफराज पर नमाज पढ़कर लौटते समय चाकू से जानलेवा हमला कर घायल कर दिया। जिसके बाद मामला थाने पहुंचा। वहीं पुलिस ने मामले में मुस्तकीम अंसारी और चीना को आरोपी बनाते हुए मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले में घायल सरफराज ने बताया कि वह 19 अगस्त को मस्जिद गया था। जहां से नमाज पढ़कर वह दोपहर 2 बजे अपने घर की तरफ लौट रहा था। इस बीच साकची कब्रिस्तान के पास से अचानक मुस्तकीम और चीना ने उसे रोका और चाकू से हमला कर दिया। उस वक्त कब्रिस्तान के पास कुछ अन्य लोग भी मौजूद थे। इस दौरान लोगों ने दोनों को पकड़कर पीटा भी। जबकि 20 अगस्त दोनों आरोपियों ने रात्रि 11 बजे घर पर आकर जान से मारने की धमकी भी दी। फिलहाल पुलिस दोनों की गिरफ्तारी का प्रयास कर रही है।
