Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को मरांग बुरु में बाहा पर्व के लिए मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया

    February 10, 2026

    जेल की सलाखों के पीछे राजपाल यादव, सोनू सूद बने उम्मीद की किरण

    February 10, 2026

    रांची में देर रात हाईवोल्टेज ड्रामा: पुलिस पर स्कॉर्पियो चढ़ाने की कोशिश, 9 राउंड फायरिंग

    February 10, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»झारखण्ड»महिला एएसआई ने ड्यूटी के साथ निभाया ममता का फर्ज, ट्रेन में भूख से रो रहे 4 माह के बच्चे के लिए दूध पहुंचाया
    झारखण्ड

    महिला एएसआई ने ड्यूटी के साथ निभाया ममता का फर्ज, ट्रेन में भूख से रो रहे 4 माह के बच्चे के लिए दूध पहुंचाया

    Koylanchal SamvadBy Koylanchal SamvadJune 15, 2020No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    रांची. हटिया रेलवे स्टेशन पर ऑन ड्यूटी आरपीएफ महिला एएसआई सुशीला बड़ाइक ने एक बड़ा नेक काम किया।श्रमिक स्पेशल ट्रेन में भूखे चार माह की बच्चे की रोने की आवाज सुनकर उनकी ममता जाग उठी। उन्होंने तुरंत अपने ऑफिसर को सूचना दी। अपने घर गई और 15 मिनट के अंदर बच्चे के लिए दूध लेकर आई

    दरअसल, बेंगलुरु से गोरखपुर जा रहे श्रमिक स्पेशल ट्रेन की 16 नंबर बोगी में मेहरूत्रिसा अपने चार माह के बच्चे के साथ सफर कर रही थी। भूख के कारण बच्चा रो रहा था। उसकी रोने की आवाज जैसे ही एएसआई सुशीला बड़ाइक ने सुनी, वह ट्रेन के अंदर गई और जानकारी ली। मां ने बताया की ट्रेन में दूध नहीं मिल रहा है।

    एएसआई का घर स्टेशन के पास ही था। वह तुरंत गई और दूध गर्म कर 15 मिनट में आ गई। बच्चे की मां को दूध की बोतल दे दी।  सुशीला बड़ाइक के इस नेक काम के लिए आरपीएफ के अधिकारी उन्हें बधाई दे रहे हैं। कहा कि इसी तरह बेहतर काम करें, ताकि आरपीएफ का मान-सम्मान बढ़े। यात्रियों का विश्वास आरपीएफ पर इसी तरह बरकरार रहे।

    बच्चे की मां मेहरून्निसा ने कहा-  आपका यह कर्ज कभी नहीं भूलेंगे
    बच्चे की मां मेहरून्निसा ने एएसआई सुशीला बड़ाइक से कहा कि आपने ड्यूटी का फर्ज निभाने के साथ एक ममता का भी फर्ज निभाया है। मेरे पास धन्यवाद का शब्द भी छोटा पड़ रहा है। मैं आपका कर्ज कभी नहीं भूलूंगी।

    एएसआई ने कहा- बच्चे को रोते देख रहा नहीं गया
    एएसआई सुशीला बड़ाइक ने कहा कि मैं भी एक मां हूं। ऐसे में एक बच्चा को रोते हुए देख खुद को नहीं रोक सकी। घर जाकर दूध की बोतल मां को दे दी।

    आरपीएफ कमांडेंट ने कहा- रेलवे का सम्मान बढ़ाया है
    रांची रेल डिविजन के आरपीएफ कमांडेंट प्रशांत यादव ने कहा कि महिला आरपीएफ एएसआई ने पूरे रेल का सम्मान बढ़ाया है। मनोबल बढ़ाने के लिए उन्हें अवार्ड देने की घोषणा करते हैं।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Koylanchal Samvad
    • Website
    • Facebook
    • Instagram

    Related Posts

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को मरांग बुरु में बाहा पर्व के लिए मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया

    February 10, 2026

    रांची में देर रात हाईवोल्टेज ड्रामा: पुलिस पर स्कॉर्पियो चढ़ाने की कोशिश, 9 राउंड फायरिंग

    February 10, 2026

    बोकारो: जयंत सिंह हत्याकांड के आरोपी बिनोद खोपड़ी का अवैध कार्यालय ध्वस्त, BSL–प्रशासन की बड़ी कार्रवाई

    February 10, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को मरांग बुरु में बाहा पर्व के लिए मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया
    • जेल की सलाखों के पीछे राजपाल यादव, सोनू सूद बने उम्मीद की किरण
    • रांची में देर रात हाईवोल्टेज ड्रामा: पुलिस पर स्कॉर्पियो चढ़ाने की कोशिश, 9 राउंड फायरिंग
    • बोकारो: जयंत सिंह हत्याकांड के आरोपी बिनोद खोपड़ी का अवैध कार्यालय ध्वस्त, BSL–प्रशासन की बड़ी कार्रवाई
    • झारखंड के IPS अफसरों ने 2025 में बढ़ाया रियल एस्टेट निवेश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट खरीदी
    • ED के सामने पेश नहीं हुई टीना अंबानी, जानिए किस मामले में पूछताछ को बुलाया
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.