Dhanbad : धनबाद जिले में लगातार छिनतई की घटनाएं हो रही हैं. महुदा बाजार के सब्जी मार्केट के बगल में मोबाइल छीन कर भागते युवक को खुद भुक्तभोगी व्यक्ति पकड़कर पुलिस के हवाले किया है. पकड़े गये दोनों युवक बोकारो के रहने वाले हैं.
महुदा बाजार सब्जी मार्केट के समीप बाइक सवार से मोबाइल छीनकर भागने के क्रम में लोगों ने दो युवकों को धर दबोचा. दोनों युवकों का नाम सुमित कुमार पासवान और रिशिकेस बताया जा रहा है. मामले में पुलिस युवकों से पूछताछ कर रही है.

