रांची: युवा सदन संस्था और जे यू टी, राँची के एकेडमिक सहयोग से आज़ादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम के अंतर्गत दिनाँक 14 से 16 मई तक तीन दिवसीय Jharkhand Yuva Sadan: The Youth Assembly 3.0 कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। आज दिनांक 15 अप्रैल को युवा सदन के चेयरमैन एडवोकेट आकाश पाण्डेय, जे०यू०टी० के प्रोफेसर विजय पाण्डेय, कुलपति (प्रभारी)-सह-निदेशक (पाठ्यक्रम विकास), नवनियुक्त कुलसचिव डॉ0 अमर कुमार चौधरी के द्वारा माननीय राज्यपाल श्री रमेश बैस जी को तीन दिवसीय उक्त कार्यक्रम के उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि के लिए अनुरोध किया गया, जिसपर माननीय राज्यपाल-सह-जेयूटी के कुलाधिपति महोदय ने प्रशंसा व्यक्त करते हुए सैद्धांतिक सहमति दी है | साथ ही युवा सदन एवं विश्विद्यालय द्वारा संयुक्त रूप से तैयार विवरणिका का विमोचन भी माननीय राज्यपाल महोदय के द्वारा किया गया। उक्त अवसर पर विश्वविद्यालय के प्रशाखा पदाधिकारी श्री प्रमोद कुमार एवं युवा सदन के डॉ. नेहा कौर तथा श्री अतुल कुमार उपस्थिति रहें |

