Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    अलविदा आशा ताई: आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली अंतिम सांस, सोमवार को होगा अंतिम संस्कार

    April 12, 2026

    जमशेदपुर में बड़ा हादसा टला: तेज रफ्तार कार दीवार तोड़कर क्वार्टर में घुसी, मची अफरा-तफरी

    April 11, 2026

    झारखंड में ‘बस्तर ओलंपिक’ मॉडल लागू, खेल के जरिए नक्सलवाद खत्म करने की बड़ी तैयारी

    April 11, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»झारखण्ड»मानसून से पहले किसानों को मिलेगा खाद बीज -कृषि मंत्री बादल पत्रलेख
    झारखण्ड

    मानसून से पहले किसानों को मिलेगा खाद बीज -कृषि मंत्री बादल पत्रलेख

    Koylanchal SamvadBy Koylanchal SamvadMay 12, 2021Updated:May 12, 2021No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    बासुकीनाथ: झारखंड के कृषि मंत्री बादल पत्रलेख ने बड़ा एलान किया है। उन्होंने कहा है कि मानसून सेव् पहले किसानों को खाद और बीज दिया जाएगा। दुमका जिले के जरमुंडी प्रखंड सभागार में मंगलवार को कृषि मंत्री बादल पत्रलेख ने स्वास्थ्य, कृषि, प्रखंड, अंचल व अन्य विभागों के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर बताया कि इस वर्ष किसानों को मानसून प्रवेश करने से पहले बीज एवं खाद उपलब्ध कराया जाएगा। किसानों को सरकार के द्वारा प्रदत्त रियायती दर पर कृषि यंत्र लेने की बात कही। इस दिशा में काम करने के लिए प्रखंड विकास पदाधिकारी को निर्देश दिया।

    मनरेगा की योजनाओं पर जोर

    मंत्री ने कहा कि कोरोना के कारण महानगरों और बड़े शहरों में लॉकडाउन की स्थिति है। वहां से मजदूर लाैट कर अपने गांव-घर आ रहे हैं। यहां पर रोजगार मुहैया कराना राज्य सरकार की जवाबदेही है। उन्होंने कहा कि सभी को मनरेगा जैसी योजनाओं से जोड़कर घरों के आसपास ही कार्य उपलब्ध कराया जाएगा। प्रखंड चिकित्सा पदाधिकारी सह जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ रमेश कुमार को प्रखंड क्षेत्र में अधिक लोगों का वैक्सीनेशन कराने व सैंपलिंग के कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया। कहा कि संक्रमण से बचाव को लेकर टीकाकरण कराएं एवं लोगों के बीच जागरूकता अभियान चलाकर उन्हें टीका लेने के लिए प्रेरित करें। डॉ. रमेश ने किए जा रहे उपायों के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी।

    कोरोना से जंग में कोताही नहीं

    मंत्री ने कहा कि सरकार की प्राथमिकता है कि अपने राज्य के लोगों को कोविड-19 के संक्रमण से बचाएं एवं संक्रमित लोगों को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराएं। कोरोना से जंग में यदि किसी प्रकार के संसाधन की आवश्यकता पड़े तो उन्हें अविलंब सूचित करें।। प्रखंड प्रभारी आपूर्ति पदाधिकारी गिरेन्द्र यादव को अनाज वितरण व्यवस्था से संबंधित जानकारी लकिर समय पर अनाज उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। मौके पर बीडीओ फुलेश्वर मुर्मू, जरमुंडी अंचलाधिकारी राजकुमार प्रसाद, एसडीपीओ उमेश सिंहसमेत विभागीय पदाधिकारी मौजूद थे।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Koylanchal Samvad
    • Website
    • Facebook
    • Instagram

    Related Posts

    जमशेदपुर में बड़ा हादसा टला: तेज रफ्तार कार दीवार तोड़कर क्वार्टर में घुसी, मची अफरा-तफरी

    April 11, 2026

    झारखंड में ‘बस्तर ओलंपिक’ मॉडल लागू, खेल के जरिए नक्सलवाद खत्म करने की बड़ी तैयारी

    April 11, 2026

    झारखंड में सूचना आयुक्तों की नियुक्ति पर राज्यपाल ने लगाई रोक, नेताओं के तीन नामों पर विवाद

    April 11, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • अलविदा आशा ताई: आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली अंतिम सांस, सोमवार को होगा अंतिम संस्कार
    • जमशेदपुर में बड़ा हादसा टला: तेज रफ्तार कार दीवार तोड़कर क्वार्टर में घुसी, मची अफरा-तफरी
    • झारखंड में ‘बस्तर ओलंपिक’ मॉडल लागू, खेल के जरिए नक्सलवाद खत्म करने की बड़ी तैयारी
    • झारखंड में सूचना आयुक्तों की नियुक्ति पर राज्यपाल ने लगाई रोक, नेताओं के तीन नामों पर विवाद
    • TMC vs BJP: संकल्प पत्र में बड़ा टकराव, शाह ने खोले कई बड़े वादों के पिटारे
    • झारखंड-बिहार को रेलवे का मेगा गिफ्ट! नई लाइनों से सफर होगा आसान
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.