Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    LPG सिलेंडर से लेकर ट्रेन टिकट तक 1 मार्च से बदल रहे ये 5 बड़े नियम, जानिए सबकुछ

    February 28, 2026

    रांची के मधुकम इलाके से दो बच्चे लापता, पुलिस ने शुरू की तलाश

    February 28, 2026

    झारखंड निकाय चुनाव 2026 में 48 निकायों में कौन जीता-हारा?

    February 28, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»झारखण्ड»मास्क नहीं पहनने, दुकानों में सोशल डिस्टेंस का पालन नहीं करने पर अब दर्ज होगी प्राथमिकी
    झारखण्ड

    मास्क नहीं पहनने, दुकानों में सोशल डिस्टेंस का पालन नहीं करने पर अब दर्ज होगी प्राथमिकी

    Koylanchal SamvadBy Koylanchal SamvadJune 5, 2020No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    जमशेदपुर. जमशेदपुर समेत पूरे राज्य में अब मास्क नहीं पहनने और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं करने वालों पर पुलिस सख्ती करेगी। सार्वजनिक स्थानों पर मास्क नहीं पहनने और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं करने पर पुलिस डिजास्टर मैनेजमेंट एक्ट 2005 की धारा 51, महामारी अधिनियम 1897 की धारा 3, आईपीसी की धारा 269, 270 और 188 के तहत एफआईआर दर्ज करेगी। वहीं, सभी जिलों के एसपी को आदेश दिया गया है कि वे जरूरत पड़ने पर 144 के तहत निषेधाज्ञा की कार्रवाई भी कर सकते हैं।

    डीजीपी एमवी राव के आदेश पर राज्य पुलिस के एडीजी लॉ एंड ऑर्डर मुरारीलाल मीणा ने इस संबंध में सभी जिलों के एसपी को पत्र भेजा है। आदेश के मुताबिक, 10 जून के बाद अगर कोई व्यक्ति बगैर मास्क या सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते नहीं पाया गया तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई करनी है।

    सभी एसपी पर जागरुकता फैलाने की जिम्मेदारी
    जिलों के एसपी मास्क पहनने व सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने के लिए लोगों को जागरूक करेंगे। ऐसा न होने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। थाना के वाहन व पीसीआर में ध्वनि विस्तारक यंत्र लगाकर चौक-चौराहों, सार्वजनिक जगहों पर जागरूकता अभियान चलाना है। मास्क पहनने के लिए प्रेरित करने के लिए एनजीओ की मदद लेकर मास्क न पहनने वालों को मास्क वितरित करना है। 9 जून तक ये सारी कार्रवाई करनी है। इसके बाद 10 जून से कानूनी कार्रवाई होगी।

    गाइडलाइन का पालन नहीं करने से संक्रमण का खतरा
    पुलिस आदेश में जिक्र है कि कुछ सार्वजनिक स्थलों और लॉकडाउन से मुक्त प्रतिष्ठानों में मास्क लगाने व सामाजिक दूरी बनाए रखने संबंधी निर्देशों का पालन नहीं हो रहा है। इससे कोरोना वायरस का संक्रमण रोकने में समस्या उत्पन्न हो सकती है। दुकानों में खासकर सोशल डिस्टेंसिंग यानी दो गज की दूरी में रहने व एक दुकान में अधिकतम एक बार में पांच लोगों से अधिक न होने के नियम का पालन नहीं हो पा रहा।

    CORONA JHARKHAND social distance
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Koylanchal Samvad
    • Website
    • Facebook
    • Instagram

    Related Posts

    रांची के मधुकम इलाके से दो बच्चे लापता, पुलिस ने शुरू की तलाश

    February 28, 2026

    झारखंड निकाय चुनाव 2026 में 48 निकायों में कौन जीता-हारा?

    February 28, 2026

    महेंद्र सिंह धोनी को झारखंड हाउसिंग बोर्ड का नोटिस, आवासीय प्लॉट के दुरुपयोग का आरोप

    February 28, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • LPG सिलेंडर से लेकर ट्रेन टिकट तक 1 मार्च से बदल रहे ये 5 बड़े नियम, जानिए सबकुछ
    • रांची के मधुकम इलाके से दो बच्चे लापता, पुलिस ने शुरू की तलाश
    • झारखंड निकाय चुनाव 2026 में 48 निकायों में कौन जीता-हारा?
    • अमेरिका-इजरायल का ईरान पर हमला, खामेनेई के ऑफिस के पास दागी मिसाइल
    • राजनीतिक दलों के अनियंत्रित चुनावी खर्च पर रोक की मांग वाली PIL पर सुप्रीम कोर्ट का केंद्र व चुनाव आयोग को नोटिस
    • महेंद्र सिंह धोनी को झारखंड हाउसिंग बोर्ड का नोटिस, आवासीय प्लॉट के दुरुपयोग का आरोप
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.