Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    असम में कल्पना सोरेन का दमदार अभियान: चाय बागान मजदूरों से सीधा संवाद

    April 1, 2026

    हजारीबाग में सनसनी: बच्ची की हत्या, DGP करेंगी जांच की समीक्षा

    April 1, 2026

    नालंदा शीतला मंदिर हादसा: प्रो. रणबीर नंदन ने बताई बड़ी लापरवाही, गांव में तनाव

    April 1, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»राष्ट्रीय»मुंबई के सायन हॉस्पिटल में लाश के पास मरीज का इलाज
    राष्ट्रीय

    मुंबई के सायन हॉस्पिटल में लाश के पास मरीज का इलाज

    Koylanchal SamvadBy Koylanchal SamvadMay 7, 2020No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    मुबंई: पूर्व मुख्यमंत्री नारायण राणे के बेटे और बीजेपी विधायक नितेश राणे ने ट्विटर पर एक वीडियो पोस्ट किया है. जिसको लेकर हड़कंप मचा हुआ है. वीडियो मुम्बई के सायन अस्पताल का बताया जा रहा है. जहां मरीजों के बगल में कोरोना से मृत मरीजों की लाश रखी गई है.

     

    नितेश राणे ने वीडियो को अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट से शेयर करते हुए लिखा, ” यह कैसा एडमिनिस्ट्रेशन है बेहद शर्मनाक.” वीडियो में दावा किया गया कि कोरोना वार्ड में लाश घंटों तक पड़ी रही और बगल के बेड पर इलाज चल रहा है. एक दो नही बल्कि कोरोना मरीजों के बगल में कई शव दिख रहे हैं.

     

    डीन के माध्यम से आई है यह सफाई

     

    डीन डॉक्टर इंगले ने कहा कि यह वीडियो वार्ड के बनावट के अनुसार हमारे अस्पताल के एक वार्ड का नज़र आ रहा है, लेकिन वीडियो कितने दिन पहले का है यह जानकारी नहीं है. उन्होंने कहा कि इस तस्वीर के पीछे कई कारण हैं. अगर कोरोना से किसी मरीज की मौत हो रही है तो उसके परिजन पार्थिव शरीर लेने या दावा करने सामने नहीं आ रहे हैं.

     

    उन्होंने कहा कि जिन कोरोना मरीजों की मौत हुई उनमें से कई के परिवार के सदस्यों का इलाज दूसरे वार्ड में चल रहा है. जिसमें कुछ गंभीर भी हैं. कई बार मृत शख्स के परिजन 5 मिनट में लौटने की बात कहकर चले जा रहे हैं और फोन बंद कर दे रहे हैं. पुलिस ऐसे परिजनों की तलाश करती है पर इसमें समय लगता है.

     

    उन्होंने कहा कि मृत शरीर को लेकर राज्य सरकार या महानगरपालिका की नियमावली स्पष्ट नहीं थी. एक हफ्ते पहले बताया गया की शव को तत्काल अंतिम संस्कार किया जाए. डॉक्टर इंगले ने बताया कि हमें लीगल अड़चन की दिक्कत है क्यों कि अगर बाद में मृत शख्स के परिजन शव पर दावा कर दे तो कानून अड़चन सामने आती है.

     

    उन्होंने कहा कि जिन वार्ड में शव रखा गया है उसी वार्ड में मरीजों का इलाज चल रहा है क्योंकि दीवारों से लगकर ऑक्सीजन लाइन उसी वार्ड में बेड ने नजदीक उपलब्ध हैं. मरीजों को वेंटिलेटर या ऑक्सीजन पर रखा गया है.अगर उन्हें उस वार्ड से हटाया गया तो दो या तीन लोगों की जान जा सकती है. शवगृह की जितना क्षमता है उससे ज्यादा संख्या में शव कमरे में रखे गए हैं.

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Koylanchal Samvad
    • Website
    • Facebook
    • Instagram

    Related Posts

    डिजिटल भारत की सबसे बड़ी गिनती शुरू! अब मोबाइल से होगी जनगणना 2027

    April 1, 2026

    केंद्र सरकार का बड़ा फैसला: ED प्रमुख राहुल नवीन को प्रमोशन, CBDT में मिली अहम जिम्मेदारी

    April 1, 2026

    व्हाइट हाउस में ट्रंप से मिले US राजदूत सर्जियो गोर, बोले- भारत-अमेरिका संबंध बेहद अहम

    April 1, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • असम में कल्पना सोरेन का दमदार अभियान: चाय बागान मजदूरों से सीधा संवाद
    • हजारीबाग में सनसनी: बच्ची की हत्या, DGP करेंगी जांच की समीक्षा
    • नालंदा शीतला मंदिर हादसा: प्रो. रणबीर नंदन ने बताई बड़ी लापरवाही, गांव में तनाव
    • डिजिटल भारत की सबसे बड़ी गिनती शुरू! अब मोबाइल से होगी जनगणना 2027
    • झारखंड गृह रक्षा वाहिनी में फर्जी नियुक्ति का खुलासा: मृत अभ्यर्थी के नाम पर नौकरी, उच्चस्तरीय जांच की मांग
    • रांची में हिट एंड रन: ड्यूटी पर जा रही महिला पुलिसकर्मी को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, मौके पर मौत
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.