रांची: कोरोना संकट और लॉकडाउन के बीच प्रवासी मजदूरों की घर वापसी लगातार जारी है। बड़ी संख्या में प्रवासी मजदूर अपने श्रमिक स्पेशल ट्रेनों और बसों के जरिए अपने घरों को पहुंच रहे हैं। इस बीच झारखंड के मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के प्रयास से आज एयर एशिया की फ्लाइट से 174 प्रवासी मजदूर मुम्बई से अपने गृह राज्य झारखंड लौटे। गुरुवार सुबह 8:15 बजे एयर एशिया की स्पेशल फ्लाइट से ये प्रवासी मजदूर रांची पहुंचे। इस दौरान लोगों के चेहरे पर एक खास खुशी नजर आ रही थी। रांची एयरपोर्ट से बाहर आते ही एक महिला ने जमीन को चूमकर आशीर्वाद लिया। मुंबई से आए इन यात्रियों ने बताया कि उनके लिए घर आना और पहली बार हवाई यात्रा करना एक सुखद अनुभूति रही। फ्लाइट से लौटे इन यात्रियों की एयरपोर्ट पर ही स्क्रीनिंग की गई, यात्रियों को एयरपोर्ट पर ही रिफ्रेशमेंट का पैकेट और पानी की बोतल भी दी गई। जिसके बाद सभी को उनके गृह जिले भेजने के लिए प्रशासन की ओर से बसों की व्यवस्था एयरपोर्ट पर ही की गई थी। एयरपोर्ट से निकलने के बाद सारे प्रवासी एक-एक कर अपने गृह जिले जाने की लिए लगी हुई बसों में सवार हो गए।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
मुंबई से स्पेशल फ्लाइट में रांची पहुंचे प्रवासी, खुशी ऐसी चूमने लगे सरजमीं
Related Posts
Add A Comment