Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    JAP जवान हत्या केस में बड़ा फैसला! अमजद गद्दी को नहीं मिली जमानत, हाई कोर्ट सख्त

    March 19, 2026

    Assam Election 2026: CM हिमंत बिस्वा सरमा फिर लड़ेंगे चुनाव! BJP की पहली लिस्ट में बड़े नाम शामिल

    March 19, 2026

    त्योहारों से पहले CM हेमंत सोरेन का बड़ा एक्शन! ईद, सरहुल-रामनवमी पर सख्त निर्देश

    March 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»झारखण्ड»मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने आज तंगहाली की जिंदगी जी रहे एक व्यक्ति को रिक्शा प्रदान किया
    झारखण्ड

    मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने आज तंगहाली की जिंदगी जी रहे एक व्यक्ति को रिक्शा प्रदान किया

    Koylanchal SamvadBy Koylanchal SamvadMay 10, 2020Updated:May 10, 2020No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    गरीबों और जरुरतमंदों के प्रति संवेदनशील है सरकार
    मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने आज मुख्यमंत्री आवास में अभाव और तंगहाली की जिंदगी जी रहे राजकुमार रविदास को अपने हाथों से रिक्शा, नकद रुपए और मास्क प्रदान किया. मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार गरीबों और जरुरतमंदों के प्रति संवेदनशील है.  इस तरह का कोई भी मामला सामने आता है तो उसपर तत्काल संज्ञान लेते हुए सहायता उपलब्ध कराई जाती है. श्री सोरेन ने रिक्शामालिक का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि यह उसके जीने का सहारा बनेगा औऱ इससे होने वाली कमाई से अपना घर-परिवार चला सकेगा.
    जनमानस से जुड़ी परेशानी बताएं, सरकार संज्ञान में लेगी
    इस मौके पर पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री श्री मिथिलेश ठाकुर ने कहा कि हेमन्त सरकार गरीबों औऱ जरुरतमंदों की सेवा लगातार करती आ रही है. उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि जनमानस से जुड़ी समस्याओं की जानकारी दें. ऐसे मामलों में सरकार तत्काल संज्ञान लेते हुए जरुरतमंदों को मदद पहुंचाने का काम करेगी.
    क्या है पूरा मामला
    रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज के पास रहने वाले राजकुमार रविदास का रिक्शा कुछ दिनों पहले चोरी हो गया था. ऐसे में वह कबाड़ी का काम कर किसी तरह परिवार चला रहा था. लेकिन, लॉकडाउन में उसके पास कमाने-खाने का कोई जरिया नहीं था. पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री श्री मिथिलेश ठाकुर के पास राजकुमार रविदास का मामला आया तो उन्होंने तत्काल संज्ञान लेते हुए अपने स्तर पर नए रिक्शा की व्यवस्था करते हुए मुख्यमंत्री के कर-कमलों से उसे सौंपा.
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Koylanchal Samvad
    • Website
    • Facebook
    • Instagram

    Related Posts

    JAP जवान हत्या केस में बड़ा फैसला! अमजद गद्दी को नहीं मिली जमानत, हाई कोर्ट सख्त

    March 19, 2026

    त्योहारों से पहले CM हेमंत सोरेन का बड़ा एक्शन! ईद, सरहुल-रामनवमी पर सख्त निर्देश

    March 19, 2026

    रांची को मिला नया डिप्टी मेयर, वार्ड 31 के नीरज कुमार को मिली जिम्मेदारी

    March 19, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • JAP जवान हत्या केस में बड़ा फैसला! अमजद गद्दी को नहीं मिली जमानत, हाई कोर्ट सख्त
    • Assam Election 2026: CM हिमंत बिस्वा सरमा फिर लड़ेंगे चुनाव! BJP की पहली लिस्ट में बड़े नाम शामिल
    • त्योहारों से पहले CM हेमंत सोरेन का बड़ा एक्शन! ईद, सरहुल-रामनवमी पर सख्त निर्देश
    • रांची को मिला नया डिप्टी मेयर, वार्ड 31 के नीरज कुमार को मिली जिम्मेदारी
    • बड़ा फैसला! रांची के सभी कॉलेज-यूनिवर्सिटी बनेंगे Tobacco Free, नियम तोड़ने पर होगी कार्रवाई
    • झारखंड में प्रेमी की खातिर हैवान बनी बीबी, जहर पिलाया, फिर शरीर को दांत से काटा, कर दी हत्या
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.