Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    गैंगस्टर प्रिंस खान गैंग के गुर्गों का पुलिस एनकाउंटर, दो को पैर में लगी गोली, तीसरे का टूटा पैर

    March 16, 2026

    सोनम वांगचुंग तत्काल होंगे रिहा, सरकार ने हिरासत रद करने का लिया फैसला

    March 14, 2026

    झारखंड के 155 IAS अधिकारियों की संपत्ति सार्वजनिक, कई अफसरों के पास दिल्ली-बिहार तक जमीन और फ्लैट

    March 14, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»झारखण्ड»मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन बोले- भ्रम फैला रही है भाजपा, नौकरी देना सरकार की प्राथमिकता
    झारखण्ड

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन बोले- भ्रम फैला रही है भाजपा, नौकरी देना सरकार की प्राथमिकता

    Koylanchal SamvadBy Koylanchal SamvadAugust 6, 2020No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    रांची : . झारखंड भाजपा द्वारा सोशल मीडिया में समाचार पत्रों की कटिंग लगाकर कहा है कि सत्ता पाने के लिए हेमंत सोरेन ने वादों की झड़ी लगा दी थी. लेकिन वादों को पूरा करने की बात से मुकर कर झारखंडी युवाओं को छलते नजर आ रहे हैं.

    भाजपा ने चुनाव के पहले की एक कटिंग लगायी है. जिसमें लिखा है कि सरकार बनी तो एक साल में पांच लाख नौकरी, नहीं तो राजनीति से संन्यास, वहीं सरकार बनने के बाद की बात कहते हुए एक कटिंग लगायी है, जिसमें लिखा हुआ है कि झारखंड में अगले तीन सालों तक कोई सरकारी नियुक्ति नहीं.इसका पुरजोर खंडन झारखंड मुक्ति मोर्चा ने भी किया है.

    झूठी खबर चला रही है भाजपा : वहीं मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि प्रमुख विपक्षी दल एक झूठी एवं भ्रामक खबर चला रही है, जिसके अनुसार अगले तीन वर्ष तक कोई नियुक्ति नहीं होगी. यह बिल्कुल झूठी एवं भ्रामक खबर है एवं इस पर आप सब ध्यान ना दें.सीएम ने कहा कि झूठ बोलना, बार-बार झूठ बोलना भाजपा की पहचान रही है. पर अब वे अपने रघुवर सरकार के समय के ज़न-विरोधी/युवा विरोधी खबरें हमारे मत्थे डाल रहे हैं. बेरोज़गारों को उनका हक़ देना सरकार की प्राथमिकता है और हम उसे ज़रूर पूरा करेंगे.

    झामुमो ने क्या लिखा है : झारखंड भाजपा द्वारा झूठ बोलना पहचान रही है. पर अब ये और इनके पत्रवीर सत्ता लोलुपता में इतने नीचे गिर गये हैं कि अपने दाग़दार सरकार के समय की खबरें हमारे मत्थे डाल रहे हैं. हेमंत सरकार ने कभी नहीं कहा कि तीन साल कोई नियुक्ति नहीं होगी. बेरोजगारों को उनका हक व अधिकार देना हेमंत सरकार की प्राथमिकता है और इस दिशा में तेज़ी से कार्य हो रहे हैं.पर भाजपा ने 16 साल जिस तरह हाथी उड़ा राज्य को गर्त में डूबोते हुए लूट मचायी है उसकी सफाई में थोड़ा समय लग रहा है.

    क्या कहा भट्टाचार्य ने : झामुमो के महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने समाचार पत्र की कटिंग को संदेहास्पद कहा. उन्होंने कहा कि भाजपा बताये कि विशेष संवाददाता कौन है, बाबूलाल मरांडी हैं या रघुवर दास. उन्होंने कहा कि यह कटिंग ही संदेह पैदा करती है. झामुमो अपने हर घोषणा पत्र को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन इस कार्य में लगे हुए हैं.

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Koylanchal Samvad
    • Website
    • Facebook
    • Instagram

    Related Posts

    गैंगस्टर प्रिंस खान गैंग के गुर्गों का पुलिस एनकाउंटर, दो को पैर में लगी गोली, तीसरे का टूटा पैर

    March 16, 2026

    झारखंड के 155 IAS अधिकारियों की संपत्ति सार्वजनिक, कई अफसरों के पास दिल्ली-बिहार तक जमीन और फ्लैट

    March 14, 2026

    हजारीबाग में ट्रेलर बना ‘यमराज’, बस-टेंपो को रौंदते हुए दुकान में घुसा, युवक की दर्दनाक मौत

    March 14, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • गैंगस्टर प्रिंस खान गैंग के गुर्गों का पुलिस एनकाउंटर, दो को पैर में लगी गोली, तीसरे का टूटा पैर
    • सोनम वांगचुंग तत्काल होंगे रिहा, सरकार ने हिरासत रद करने का लिया फैसला
    • झारखंड के 155 IAS अधिकारियों की संपत्ति सार्वजनिक, कई अफसरों के पास दिल्ली-बिहार तक जमीन और फ्लैट
    • हजारीबाग में ट्रेलर बना ‘यमराज’, बस-टेंपो को रौंदते हुए दुकान में घुसा, युवक की दर्दनाक मौत
    • दुनिया में बढ़ा युद्ध का खतरा! ईरान-इजराइल तनाव के बीच उत्तर कोरिया ने दागीं 10 मिसाइलें
    • सैयद अता हसनैन बने बिहार के राज्यपाल, चीफ जस्टिस ने दिलाई शपथ
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.