Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    खराब मौसम का असर: दिल्ली से रांची आ रही एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट कोलकाता डायवर्ट

    March 10, 2026

    असम में आदिवासियों से संवाद करेंगे हेमंत सोरेन, दौरे को लेकर बढ़ी सियासी हलचल

    March 10, 2026

    रजरप्पा मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं से मारपीट मामले में कार्रवाई, 4 जैप जवान और 1 होमगार्ड निलंबित

    March 9, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»बिहार»मुजफ्फरपुर की नूडल्स फैक्ट्री के बॉयलर में विस्फोट, 6 मजदूरों की दर्दनाक मौत
    बिहार

    मुजफ्फरपुर की नूडल्स फैक्ट्री के बॉयलर में विस्फोट, 6 मजदूरों की दर्दनाक मौत

    Koylanchal SamvadBy Koylanchal SamvadDecember 26, 2021No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    मुजफ्फरपुर: बिहार के मुजफ्फरपुर का इंडस्ट्रियल एरिया रविवार को एक जोरदार धमाके से थर्रा उठा। धमाका इतना भयानक था कि 6 मजदूरों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। कई लोग घायल भी हैं। ये धमाका नूडल्स और नमकीन बनाने वाली एक फैक्ट्री में हुआ। धमाके की वजह बॉयलर का अचानक फट जाना था।

    मुजफ्फरपुर में बड़ा हादसा
    रविवार की सुबह-सुबह मुजफ्फरपुर का बेला औद्योगिक क्षेत्र फेज टू एक जोरदार धमाके से कांप उठा। ये धमाका वहीं पर नूडल्स और नमकीन बनाने वाली फैक्टरी में हुआ। बताया जा रहा है कि काम के दौरान ही अचानक जोरदार आवाज के साथ फैक्टरी का बॉयलर फट गया। इस दौरान वहां काम कर रहे कई लोग इसकी चपेट में आकर झुलस गए।

    मौके पर पहुंचे प्रशासन, डॉक्टर और रेस्क्यू टीम
    धमाके की खबर मिलते ही मौके पर प्रशासनिक अफसरों के साथ फायर ब्रिगेड और एसडीआरएफ की टीम पहुंच गई और रेस्क्यू का काम शुरू कर दिया। इसी बीच एसकेएमसीएच से डॉक्टरों की एक टीम भी एंबुलेंस के साथ वहां पहुंच गई।

    धमाके में 6 की मौत, 10 जख्मी
    धमाका इतना भयानक था कि 6 मजदूरों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। फैक्टरी के अंदर इतने भयावह हालात थे कि किसी मजदूर का सिर्फ हाथ मिला तो किसी का सिर्फ पैर। इस भयानक हादसे में खबर लिखे जाने तक 6 मजदूरों की मौत हो चुकी थी। वहीं 10 मजदूर बुरी तरह से झुलस गए और उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में दाखिल कराया गया है। धमाके के कारण बगल की चूड़ा और आटा फैक्ट्री भी क्षतिग्रस्त हो गई है। धमाका इतना जबरदस्त था कि बगल की फैक्टरी में भी काम कर रहे 2 लोग घायल हो गए। घटना सुबह के करीब 10 बजे की बताई जा रही है।

    धमाके से भूकंप जैसा महसूस हुआ- चश्मदीद
    आसपास के लोगों ने बताया कि धमाका इतना भयानक था कि आसपास की धरती तक हिल गई। लोगों को तो ये लगा कि भूकंप आया है। लेकिन घर से बाहर निकलते ही उनके सामने दर्दनाक मंजर पसरा हुआ था। लोगों को बाद में पता चला कि धरती बॉयलर फटने से हिली थी।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Koylanchal Samvad
    • Website
    • Facebook
    • Instagram

    Related Posts

    दो दशक के बाद बिहार की सत्ता का खेल बदल गया: बीजेपी ढूंढ रही नीतीश कुमार का सियासी उत्तराधिकारी

    March 6, 2026

    नीतीश कुमार ने राज्यसभा के लिए नामांकन भरा, अमित शाह और चिराग पासवान ने दी शुभकामनाएं – बिहार की राजनीति में नई हलचल

    March 5, 2026

    लो-प्रोफाइल लाइफ से सियासत तक? निशांत कुमार की एंट्री से बिहार की राजनीति में हलचल

    March 5, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • खराब मौसम का असर: दिल्ली से रांची आ रही एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट कोलकाता डायवर्ट
    • असम में आदिवासियों से संवाद करेंगे हेमंत सोरेन, दौरे को लेकर बढ़ी सियासी हलचल
    • रजरप्पा मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं से मारपीट मामले में कार्रवाई, 4 जैप जवान और 1 होमगार्ड निलंबित
    • झारखंड पुलिस को स्मार्टफोन का तोहफा! अनुसंधानकर्ताओं के लिए नई सुविधा जारी
    • झारखंड पुलिस का बड़ा एक्शन: 200 कुख्यात अपराधियों पर इनाम, कानून-व्यवस्था में कड़ा सुधार!
    • रांची में सनसनी! धुर्वा स्मार्ट सिटी रोड के पास फंदे से लटका मिला युवक का शव
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.