Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    रांची में गरज-चमक के साथ बारिश शुरू! अगले 48 घंटे बेहद अहम

    April 3, 2026

    मोतिहारी में जहरीली शराब का कहर! 4 की मौत, थानेदार सस्पेंड, 12 गिरफ्तार

    April 3, 2026

    माओवादी नेता किशन दा का जेल में निधन! रांची में हाई अलर्ट

    April 3, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»राष्ट्रीय»मुठभेड़ में हिज्बुल कमांडर रियाज नायकू ढेर, कश्मीर में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी
    राष्ट्रीय

    मुठभेड़ में हिज्बुल कमांडर रियाज नायकू ढेर, कश्मीर में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी

    Koylanchal SamvadBy Koylanchal SamvadMay 6, 2020No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    जम्मू-कश्मीर में कर्नल-मेजर समेत 8 जवानों की शहादत के बाद सुरक्षाबलों ने आतंकियों के खिलाफ बड़े ऑपरेशन की शुरुआत की. इस ऑपरेशन के दौरान सुरक्षाबलों को बुधवार को एक बड़ी कामयाबी मिली. पुलवामा जिले के अवंतीपोरा के बेगपोरा इलाके में मुठभेड़ के दौरान मोल्टवांटेड आतंकी हिज्बुल कमांडर रियाज नायकू को मार गिराया गया है.
    जम्मू-कश्मीर पुलिस के मुताबिक, मुठभेड़ के दौरान सुरक्षाबलों ने 40 किलो आईईडी से एक घर को उड़ा दिया था. इस घर में ही रियाज नायकू छिपा था. विस्फोट के दौरान वह मारा गया, जबकि दूसरा उसका एक साथी बगल के घर में छिप गया है. अभी मुठभेड़ जारी है.
    रियाज नायकू के छिपे होने की मिली थी खबर
    इंडिया टुडे को मिली रिपोर्टों में कहा गया है कि पुलिस, सेना की 55 आरआर और सीआरपीएफ की एक संयुक्त टीम ने बेगपोरा में मंगलवार रात कॉर्डन सर्च ऑपरेशन शुरू किया. जैसे ही सुरक्षाबलों की संयुक्त टीम संदिग्ध स्थान की ओर बढ़ी, छिपे हुए आतंकवादियों ने उन पर गोलीबारी की, जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गई है.
    एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच एनकाउंटर की पुष्टि भी की. सुरक्षाबलों ने दो से तीन आतंकवादियों के फंसे होने की आशंका जताई थी, जिसमें टॉप हिजबुल कमांडर रियाज नायकू भी शामिल था. अब रियाज नायकू को मार गिराया गया है.
    इसके अलावा अवंतीपोरा के शरशाली में आतंकियों के छिपे होने की खबर मिली थी. इसके बाद मंगलवार रात से यहां सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया. इस दौरान आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर फायरिंग शुरू कर दी. दोनों तरफ से पूरी फायरिंग जारी रही. बुधवार सुबह सुरक्षाबलों ने दो आतंकियों को मार गिराया है. फिलहाल, एनकाउंटर जारी है.
    वहीं, इस वक्त पुलवामा के ही पंपोर इलाके में भी सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ चल रही है. सुरक्षाबलों ने 3 आतंकियों को घेर रखा है. मंगलवार देर शाम ही सुरक्षाबलों को एक स्थान पर आतंकियों के छिपे होने की खबर मिली थी. इसके बाद से ऑपरेशन चलाया जा रहा है.

    ये भी पढ़े

    http://ksnewsupdates.com/breakingnews/%e0%a4%9d%e0%a4%be%e0%a4%b0%e0%a4%96%e0%a4%a3%e0%a5%8d%e0%a4%a1-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%a8%e0%a4%8f-%e0%a4%9c%e0%a4%bf%e0%a4%b2%e0%a5%87-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%95%e0%a5%8b%e0%a4%b0/

    INDIAN ARMY TERRORIST
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Koylanchal Samvad
    • Website
    • Facebook
    • Instagram

    Related Posts

    ‘खामोश करवाया गया हूं, हारा नहीं हूं’; डिप्टी लीडर पद से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का VIDEO

    April 3, 2026

    IPAC के ठिकानों पर ED की रेड, कोयला तस्करी मामले में जांच एजेंसी का एक्शन

    April 2, 2026

    डिजिटल भारत की सबसे बड़ी गिनती शुरू! अब मोबाइल से होगी जनगणना 2027

    April 1, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • रांची में गरज-चमक के साथ बारिश शुरू! अगले 48 घंटे बेहद अहम
    • मोतिहारी में जहरीली शराब का कहर! 4 की मौत, थानेदार सस्पेंड, 12 गिरफ्तार
    • माओवादी नेता किशन दा का जेल में निधन! रांची में हाई अलर्ट
    • ‘खामोश करवाया गया हूं, हारा नहीं हूं’; डिप्टी लीडर पद से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का VIDEO
    • रांची-लोहरदगा रूट पर बड़ी राहत! अब चलेगी एक और MEMU ट्रेन
    • Koylanchal Samvad e-paper | 3rd April | Dhanbad
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.