Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    TMC vs BJP: संकल्प पत्र में बड़ा टकराव, शाह ने खोले कई बड़े वादों के पिटारे

    April 10, 2026

    झारखंड-बिहार को रेलवे का मेगा गिफ्ट! नई लाइनों से सफर होगा आसान

    April 10, 2026

    राष्ट्रपति कोटे से हरिवंश नारायण सिंह राज्यसभा में मनोनीत, खाली सीट भरी गई

    April 10, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»झारखण्ड»मैट्रिक में 98% अंक लाने वाले छात्र की दोनों किडनी खराब, स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री ने मेडिका में कराया भर्ती, बोले- विभाग उठाएगा खर्च
    झारखण्ड

    मैट्रिक में 98% अंक लाने वाले छात्र की दोनों किडनी खराब, स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री ने मेडिका में कराया भर्ती, बोले- विभाग उठाएगा खर्च

    Koylanchal SamvadBy Koylanchal SamvadSeptember 24, 2020No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    रांची: झारखंड राज्य का एक अव्वल छात्र किडनी की समस्या से पीड़ित होकर किडनी ट्रांसप्लांट के इंतजार में है। इसी साल मैट्रिक की परीक्षा में बीआरएल डीएवी, चंद्रपुरा से पढ़ाई कर 97.8 प्रतिशत अंक लाकर अपने माता-पिता का नाम रोशन करने वाले 16 वर्षीय निकित निश्चल की दोनों किडनी खराब हो चुकी है। बोकारो जिले में दो बार डायलिसिस करने के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए रांची भेजा गया है।

    आर्थिक रूप से कमजोर परिवार मदद के लिए गुहार लगा रहे हैं। मामले की सूचना मिलते ही बेरमो विधानसभा के विधायक रहे स्वर्गीय राजेन्द्र प्रसाद के बेटे व इंटक के महासचिव अनूप सिंह ने स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता का ध्यान इस ओर आकृष्ट कराया। इसके बाद गुरुवार को मंत्री बन्ना गुप्ता ने मरीज को मेडिका अस्पताल में भर्ती कराया। खुद भी मेडिका की जांच लैब पहुंचे और बच्चे व उसके माता पिता से मुलाकात की।

    इस दौरान उन्होंने अस्पताल प्रबंधन को मरीज के बेहतर इलाज से संबंधित दिशा-निर्देश दिए। बन्ना गुप्ता ने कहा कि 16 वर्षीय निकित एक मेधावी छात्र है। इसकी दोनों किडनी पूरी तरह खराब हो चुकी है। इलाज से लेकर किडनी ट्रांसप्लांट तक का पूरा खर्च स्वास्थ्य विभाग उठाएगा। वहीं जितना हो सकेगा, उतना सरकारी लाभ भी दिया जाएगा। बन्ना गुप्ता ने अस्पताल प्रबंधन को निर्देश दिया है कि इलाज में किसी भी तरह की कोताही ना बरती जाए।

    डॉ एके वैद्य की देखरेख में होगा इलाज, किडनी देने के लिए माता-पिता तैयार

    इधर, मेडिका के जनसंपर्क अधिकारी आनंद श्रीवास्तव ने बताया कि नेफ्रोलॉजिस्ट डॉ एके वैद्य की देखरेख में निकित निश्चल का किडनी ट्रांसप्लांट किया जाएगा। उन्होंने बताया कि किडनी डोनर को लेकर परेशानी थी, लेकिन उसके माता-पिता ही किडनी डोनेट करने के लिए तैयार हैं।

    जांच समेत अन्य प्रक्रिया पूरी होने के बाद जिनकी किडनी मैच होगी, उनकी किडनी बच्चे में ट्रांसप्लांट किया जाएगा। स्वास्थ्य मंत्री की पहल के बाद मेडिका अस्पताल में निकित का इलाज शुरू कर दिया गया है। इस दौरान मेडिका अस्पताल के वाइस प्रेसिडेंट अनिल कुमार भी मौजूद रहे।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Koylanchal Samvad
    • Website
    • Facebook
    • Instagram

    Related Posts

    झारखंड-बिहार को रेलवे का मेगा गिफ्ट! नई लाइनों से सफर होगा आसान

    April 10, 2026

    राष्ट्रपति कोटे से हरिवंश नारायण सिंह राज्यसभा में मनोनीत, खाली सीट भरी गई

    April 10, 2026

    रंगेहाथ पकड़े गए इंजीनियर! ACB की बड़ी कार्रवाई, लाखों की रिश्वत लेते गिरफ्तार

    April 9, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • TMC vs BJP: संकल्प पत्र में बड़ा टकराव, शाह ने खोले कई बड़े वादों के पिटारे
    • झारखंड-बिहार को रेलवे का मेगा गिफ्ट! नई लाइनों से सफर होगा आसान
    • राष्ट्रपति कोटे से हरिवंश नारायण सिंह राज्यसभा में मनोनीत, खाली सीट भरी गई
    • रंगेहाथ पकड़े गए इंजीनियर! ACB की बड़ी कार्रवाई, लाखों की रिश्वत लेते गिरफ्तार
    • रांची में धुर्वा सबस्टेशन गेट पर PLFI का लिफाफा और गोली मिलने से हड़कंप
    • झारखंड में 20 करोड़ की फर्जी निकासी पर बड़ा खुलासा! वित्त सचिव का सख्त आदेश, वेतन भुगतान से पहले अनिवार्य जांच
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.