Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    नगड़ी टोल प्लाजा पर गुंडागर्दी! टोल कर्मी दिलीप टोप्पो को बेरहमी से पीटा, लूट का भी आरोप, VIDEO वायरल

    January 21, 2026

    झारखंड में बड़ा एक्शन: जॉइन करते ही रिश्वत मांगने लगे SHO, ACB ने कर दिया अरेस्ट

    January 21, 2026

    लिव-इन रिलेशनशिप पर मद्रास हाईकोर्ट का बड़ा बयान, महिलाओं को मिले ‘पत्नी’ जैसे अधिकार

    January 21, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»झारखण्ड»मौसम विभाग की चेतावनी: अगले पांच दिनों तक राज्य के कई इलाकों में वज्रपात, बारिश व तेज हवा
    झारखण्ड

    मौसम विभाग की चेतावनी: अगले पांच दिनों तक राज्य के कई इलाकों में वज्रपात, बारिश व तेज हवा

    Koylanchal SamvadBy Koylanchal SamvadMay 4, 2020No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    झारखंड में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है. अगले पांच दिनों तक राज्य के कई इलाकों में तेज हवाएं चलेंगी और मेघ गर्जन के साथ कुछ जगहों पर हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होगी. वहीं कुछ जगहों पर वज्रपात की भी संभावना जतायी गयी है.मौसम विभाग के अनुसार अगले पांच दिनों तक बारिश होगी. मौसम विभाग के पूर्वानुमान पर भरोसा करें तो यह सिलसिला 4 मई से 9 मई तक चलता रहेगा. झारखंड के अलग-अलग हिस्‍सों में 4 मई से लगभग रोज तेज हवाएं, आंधी, वज्रपात और बारिश के साथ ओले गिरने की संभावना बनी हुई.

    मेघ-गर्जन के साथ हल्की से मध्यम दर्जे की होगी बारिश

    पहले भी मौसम विभाग ने एक चेतावनी जारी किया था और कहा था कि आने वाले दिनों में मौसम खराब रहेगा. विभाग ने कहा था कि रांची गिरिडीह, कोडरमा, बोकारो और धनबाद समेत कई अन्य जिलों में मौसम बदलने की संभावना है. इस दौरान तेज हवाएं चलेंगी, मेघ-गर्जन के साथ कहीं-कहीं हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश होगी. वज्रपात भी हो सकता है.30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी. वहीं, मौसम केंद्र के पूर्वानुमान में कहा गया है कि झारखंड में अगले 3-4 दिनों के दौरान दिन के तापमान में कोई बड़ा परिवर्तन देखने को नहीं मिलेगा. 4 मई को राज्य के उत्तर-पूर्वी, मध्य और दक्षिणी भागों में कहीं-कहीं मेघ गर्जन के साथ हल्के दर्जे की वर्षा की संभावना जतायी गई है।

    बिहार व झारखंड के कई जिलों में बारिश-ओलावृष्टि का अनुमान

    एक नया पश्चिमी विक्षोभ पूर्वी उत्तर भारत में आ रहा है. यह सिस्टम उत्तरी अफगानिस्तान और इससे सटे भागों पर पहुंच गया है. जिससे एक दिन के अंतराल के बाद झारखंड में मौसम का मिजाज फिर से बदलने लगा है. मौसम विभाग ने पूरे प्रदेश में तेज आंधी और गरज-चमक के साथ बारिश होने की चेतावनी जारी की है.मौसम में यह नया बदलाव एक नये पश्चिमी विक्षोभ के विकसित होने और इसके आगे बढ़ते हुए देश के उत्तरी राज्यों में आने की वजह से होगा. वहीं, मौसम विभाग ने बिहार और झारखंड के कई जिलों में अगले तक बारिश और ओलावृष्टि का अनुमान लगाया है. मौसम विभाग ने पूर्वानुमान किया है कि फिलहाल मौसम का मिजाज इसी तरह रहेगा.

    रुक-रुक कर पूरे राज्य में बारिश होती रहेगी. जिले में 4 मई को आंशिक बादल छाये रहेंगे. मेघ गर्जन के साथ हल्के दर्जे की वर्षा हो सकती है.अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. साथ ही न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।

    JHARKHAND THUNDER WEATHER UPDATE
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Koylanchal Samvad
    • Website
    • Facebook
    • Instagram

    Related Posts

    नगड़ी टोल प्लाजा पर गुंडागर्दी! टोल कर्मी दिलीप टोप्पो को बेरहमी से पीटा, लूट का भी आरोप, VIDEO वायरल

    January 21, 2026

    झारखंड में बड़ा एक्शन: जॉइन करते ही रिश्वत मांगने लगे SHO, ACB ने कर दिया अरेस्ट

    January 21, 2026

    दावोस से हेमंत सोरेन का संदेश: युवा झारखंड को देश का अग्रणी राज्य बनाने का संकल्प, निवेश के खुल रहे नए द्वार

    January 21, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • नगड़ी टोल प्लाजा पर गुंडागर्दी! टोल कर्मी दिलीप टोप्पो को बेरहमी से पीटा, लूट का भी आरोप, VIDEO वायरल
    • झारखंड में बड़ा एक्शन: जॉइन करते ही रिश्वत मांगने लगे SHO, ACB ने कर दिया अरेस्ट
    • लिव-इन रिलेशनशिप पर मद्रास हाईकोर्ट का बड़ा बयान, महिलाओं को मिले ‘पत्नी’ जैसे अधिकार
    • SC/ST एक्ट पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: हर गाली नहीं मानी जाएगी जातिगत अपराध
    • प्रयागराज में बड़ा हादसा टला: केपी कॉलेज के पीछे तालाब में गिरा माइक्रोलाइट विमान, दोनों पायलट सुरक्षित
    • दावोस से हेमंत सोरेन का संदेश: युवा झारखंड को देश का अग्रणी राज्य बनाने का संकल्प, निवेश के खुल रहे नए द्वार
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.