रांची : यूक्रेन में पढ़ाई करने गयीं रांची की तीन छात्राओं सहित झारखंड के 13 विद्यार्थियों के फंसे होने की जानकारी मिली है. इसमें चान्हो के तीन, गढ़वा से दो, कोडरमा-एक, लोहरदगा-एक, पलामू-एक और लातेहार के दो विद्यार्थी शामिल हैं. यूक्रेन के तरनोपिल नेशनल मेडिकल यूनिवर्सिटी में रांची की तीन छात्राएं तृषा रानी, प्रियंका प्रिया और श्वेताक्षी झा एमबीबीएस की पढ़ाई कर रही हैं. झारखंड सरकार इस मामले में लगातार नजर रखे हुए है और सभी की सकुशल वापसी के लिए प्रयास किये जा रहे हैं।
कंट्रोल रूम के 6 नंबर और 5 वॉट्सऐप नंबर जारी
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार की ओर से भारत सरकार के साथ मिलकर सभी को हरसंभव मदद प्रदान की जाएगी। इसे लेकर कंट्रोल रूम के छह नंबर और वॉट्सऐप के लिए पांच मोबाइल नंबर भी जारी किये गए हैं।
कंट्रोल रूम के इन नंबरों पर कर सकते हैं संपर्क
0651-2481055, 0651-2480058 0651-2480083, 0651-2482052 0651-2481037,0651-2481188
इन व्हाट्सऐप नंबर पर भी हो सकता है संपर्क
9470132591,9431336427,9431336398,9431336472,9431336432

