Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    ड्यूटी के दौरान ट्रेन मैनेजर की मौत! देवेंद्र शर्मा को हार्ट अटैक, रेलवे सिस्टम पर उठे सवाल

    March 18, 2026

    धनबाद नगर निगम में नई सरकार! मेयर संजीव सिंह की एंट्री, पानी संकट पर पहला फोकस

    March 18, 2026

    धनबाद में 80 फीट गहरी खदान में मिला अज्ञात शव, हत्या की आशंका से इलाके में सनसनी

    March 18, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»झारखण्ड»यूनिसेफ ने कोरोना संक्रमण से निपटने के लिए राज्य सरकार को चिकित्सीय उपकरण सौंपे
    झारखण्ड

    यूनिसेफ ने कोरोना संक्रमण से निपटने के लिए राज्य सरकार को चिकित्सीय उपकरण सौंपे

    Koylanchal SamvadBy Koylanchal SamvadJune 12, 2021No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    रांची: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से शनिवार को कांके रोड स्थित उनके आवासीय कार्यालय में झारखंड यूनिसेफ के प्रमुख प्रशांत दास एवं अन्य पदाधिकारियों ने मुलाकात की.इस दौरान यूनिसेफ के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री को कोरोना महामारी को लेकर महत्वपूर्ण चिकित्सा उपकरण भी सौंपे. मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा कोरोना संक्रमण की रोकथाम, बचाव और संक्रमित मरीजों के बेहतर इलाज के लिए लगातार प्रयास किये जा रहे हैं.

    राज्य सरकार ने कोरोना संक्रमण की संभावित तीसरी लहर के मद्देनजर अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं. मुख्यमंत्री ने कहा कि वैश्विक संक्रमण के इस दौर में यूनिसेफ द्वारा राज्य सरकार को आवश्यक चिकित्सा सामग्री आपूर्ति करना सराहनीय कार्य है. राज्य के विकास में यूनिसेफ सहित कई विभिन्न संस्थानों द्वारा सराहनीय कदम उठाये जा रहे हैं.

    मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि झारखंड यूनिसेफ द्वारा दी गयी आवश्यक सामग्रियों से राज्य के जरूरतमंद लोगों को चिकित्सा सहायता मुहैया कराने में मदद मिलेगी. मुख्यमंत्री ने कहा कि हम सभी लोग मिल कर कोरोना से जंग में जीतेंगे.

    राज्य में स्वास्थ्य व्यवस्था के बेहतर प्रबंधन के लिए कार्य कर रहा है यूनिसेफः प्रशांत दास

    यूनिसेफ के प्रमुख प्रशांत दास ने कहा कि कोविड-19 के कारण राज्य में जो हालात उत्पन्न हुए हैं उस पर नियंत्रण के लिए झारखंड यूनिसेफ द्वारा राज्य सरकार को ऑक्सीजन कंसंट्रेटर प्रदान किया जा रहा है.

    उन्होंने कहा कि राज्य में कोरोना संक्रमण के प्रसार को कम करने तथा बेहतर प्रबंधन के लिए यूनिसेफ द्वारा कोल्ड चेन उपकरण, आरटीपीसीआर मशीन और मास्क भी राज्य सरकार को उपलब्ध कराया जा रहा है. यूनिसेफ राज्य सरकार के साथ कदम से कदम मिला कर महामारी नियंत्रण के लिए आगे भी कार्य करता रहेगा.

    यूनिसेफ ने राज्य सरकार को चिकित्सीय उपकरण सौंपे

    यूनिसेफ के पदाधिकारियों द्वारा 3 आरटीपीसीआर मशीन (रिम्स-2, एमजीएम मेडिकल कॉलेज-1), 20 लाख थ्री लेयर सर्जिकल मास्क, 800 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर्स, 2 वाकिंग कूलर, 1 वाकिंग फ्रीजर, 90 आइसलाइन रेफ्रिजरेटर, 27 डीपफ्रीजर, 511 लार्ज कोल्ड चेन बॉक्स इत्यादि इक्विपमेंट्स कोरोना महामारी से निजात पाने के निमित्त राज्य सरकार को सौंपा गया.

    कार्यक्रम में ये लोग थे मौजूद

    मौके पर विकास आयुक्त सह अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य विभाग अरुण कुमार सिंह, मुख्यमंत्री के सचिव विनय कुमार चौबे, मुख्यमंत्री के प्रेस सलाहकार अभिषेक प्रसाद सहित झारखंड यूनिसेफ के अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे.

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Koylanchal Samvad
    • Website
    • Facebook
    • Instagram

    Related Posts

    ड्यूटी के दौरान ट्रेन मैनेजर की मौत! देवेंद्र शर्मा को हार्ट अटैक, रेलवे सिस्टम पर उठे सवाल

    March 18, 2026

    धनबाद में 80 फीट गहरी खदान में मिला अज्ञात शव, हत्या की आशंका से इलाके में सनसनी

    March 18, 2026

    पुल मरम्मत के कारण रांची की राजधानी एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनें बरकाकाना होकर चलेंगी

    March 18, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • ड्यूटी के दौरान ट्रेन मैनेजर की मौत! देवेंद्र शर्मा को हार्ट अटैक, रेलवे सिस्टम पर उठे सवाल
    • धनबाद नगर निगम में नई सरकार! मेयर संजीव सिंह की एंट्री, पानी संकट पर पहला फोकस
    • धनबाद में 80 फीट गहरी खदान में मिला अज्ञात शव, हत्या की आशंका से इलाके में सनसनी
    • पुल मरम्मत के कारण रांची की राजधानी एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनें बरकाकाना होकर चलेंगी
    • Koylanchal Samvad e-paper | 18th March | Dhanbad
    • Koylanchal Samvad e-paper | 18th March | Ranchi
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.