संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने आज 30 मई को यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2021 के फाइनल रिजल्ट की घोषणा कर दी है. उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट – upsc.gov.in पर अपना रिजल्ट देख सकते हैं. यूपीएससी के अनुसार कम से कम 685 उम्मीदवारों ने प्रतिष्ठित सिविल सेवा परीक्षा उत्तीर्ण की है.
685 कैंडिडेट्स का सिलेक्शन, 80 का रिजल्ट प्रोविजनल
संघ लोक सेवा आयोग की रिजल्ट लिस्ट के मुताबिक, 685 कैंडिडेट्स ने परीक्षा पास की है। इनमें से 180 IAS, 37 IFS और 200 IPS के लिए पास हुए हैं। सिविल सेवा परीक्षा पास करने वाले कैंडिडेट्स का सिलेक्शन UPSC ने तीन राउंड- प्रीलिम्स परीक्षा, मेन्स एग्जाम और इंटरव्यू राउंड में उनके प्रदर्शन के आधार पर किया। इनके अलावा 80 उम्मीदवारों की दावेदारी प्रोविजनल है।
ये हैं सिविल सेवा परीक्षा 2021 के टॉपर
- पहला स्थान – श्रुति शर्मा
- दूसरा स्थान- अंकिता अग्रवाल
- तीसरा स्थान – गामिनी सिंगला
- चौथा स्थान – ऐश्वर्य वर्मा
- पांचवां स्थान – उत्कर्ष द्विवेदी
- छठा स्थान – यक्ष चौधरी
- सातवां स्थान – सम्यक एस जैन
- आठवां स्थान – इशिता राठी
- नौवां स्थान – प्रीतम कुमार
- दसवां स्थान – हरकीरत सिंह रंधावा
- इस वेबसाइट पर देखें UPSC CSE Result
- upsconline.nic.in
- upsc.gov.in
- रिजल्ट देखने के लिए इन 5 स्टेप्स को करें फॉलो
- स्टेप 1: उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट- upsc.gov.in पर क्लिक करें।
- स्टेप 2: होम पेज पर मौजूद UPSC CSE फाइनल रिजल्ट 2021 लिंक पर क्लिक करें।
- स्टेप 3: पीडीएफ पैटर्न में अंतिम परिणाम स्क्रीन पर दिखाई देगा।
- स्टेप 4: परिणाम और रोल नंबर की जांच करें और पेज डाउनलोड करें।
- स्टेप 5: आगे की जरूरत के लिए एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।

