Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    असम में कल्पना सोरेन का दमदार अभियान: चाय बागान मजदूरों से सीधा संवाद

    April 1, 2026

    हजारीबाग में सनसनी: बच्ची की हत्या, DGP करेंगी जांच की समीक्षा

    April 1, 2026

    नालंदा शीतला मंदिर हादसा: प्रो. रणबीर नंदन ने बताई बड़ी लापरवाही, गांव में तनाव

    April 1, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»राष्ट्रीय»यूपी के औरैया में भीषण सड़क हादसा, दो ट्रकों की टक्कर में 24 मजदूरों की मौत, 35 जख्मी
    राष्ट्रीय

    यूपी के औरैया में भीषण सड़क हादसा, दो ट्रकों की टक्कर में 24 मजदूरों की मौत, 35 जख्मी

    Koylanchal SamvadBy Koylanchal SamvadMay 16, 2020No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    उत्तर प्रदेश के औरैया में गांव लौट रहे मजदूरों से साथ भीषण हादसा हुआ है. एक चाय की दुकान पर खड़े मजदूरों पर एक ट्रॉलर पलटने से 23 मजदूरों की मौत हो गई है. हादसे में 35 मजदूर घायल हैं. हादसा शहर कोतवाली क्षेत्र के नेशनल हाईवे 2 पर हुआ है. ट्रालर में चूना लदा था. बताया जा रहा है हादसे के शिकार मजदूर भी एक ट्रक से दिल्ली से बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल जा रहे थे.
    देश में कोरोना संकट के चलते 24 मार्च से लॉकडाउन जारी है. लॉकडाउन की वजह से देश में यातायात सेवाएं ठप हैं. जिसके चलते प्रवासी मजदूरों की परेशानी दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है.
    हालात से परेशान मजदूर अब पलायन करने को मजबूर हो गए हैं. इस भीषण पलायन के दौर में देश में अब तक कई मजदूर चलते-चलते रोड और ट्रेन एक्सीडेंट में मारे जा चुके हैं.
    बता दें कि कल उत्तर प्रदेश के जालौन में ही प्रवासी मजदूरों से भरी DCM गाड़ी को किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी थी. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई जबकि 14 मजदूर घायल हो गए थे. प्रवासी मजदूर मुंबई से लौट रहे थे. डीसीएम में 46 प्रवासी मजदूर सवार थे.
    लॉकडाउन के बीच हाईवे पर इन दिनों दर्द का अंतहीन सिलसिला चल रहा है. रोजी-रोटी के संकट के बीच प्रवासी मजदूर भयानक हालातों में अपने घरों को लौट रहे हैं. मजदूरों के पलायन की चौंकाने वाली तस्वीरें हर दिन सामने आ रही हैं. हालात इतने बदतर हैं कि सामान ढोने वाले ट्रकों में मजदूरों की ढुलाई हो रही है. पलायन कर रहे ज्यादातर मजदूर बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के रहने वाले हैं. वहीं पंजाब और हरियाणा से भी मजदूर पैदल ही हजारों किलोमीटर का सफर कर अपने घरों को लौट ने पर मजबूर हैं.
    सीएम योगी ने की थी ये अपील
    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कल ही अधिकारियों को निर्देश दिया था कि किसी भी प्रवासी मजदूर को असुरक्षित तरीके से यात्रा की अनुमति ना दी जाए फिर भी ये हादसा हुआ. आज गाजियाबाद और नोएडा से मजदूरों को उनकी मंजिल तक ले जाने के लिए ट्रेन भी चलने वाली हैं, लेकिन इसके बावजूद मजदूरे जान जोखिम में डालकर सफर कर रहे हैं.
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Koylanchal Samvad
    • Website
    • Facebook
    • Instagram

    Related Posts

    डिजिटल भारत की सबसे बड़ी गिनती शुरू! अब मोबाइल से होगी जनगणना 2027

    April 1, 2026

    केंद्र सरकार का बड़ा फैसला: ED प्रमुख राहुल नवीन को प्रमोशन, CBDT में मिली अहम जिम्मेदारी

    April 1, 2026

    व्हाइट हाउस में ट्रंप से मिले US राजदूत सर्जियो गोर, बोले- भारत-अमेरिका संबंध बेहद अहम

    April 1, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • असम में कल्पना सोरेन का दमदार अभियान: चाय बागान मजदूरों से सीधा संवाद
    • हजारीबाग में सनसनी: बच्ची की हत्या, DGP करेंगी जांच की समीक्षा
    • नालंदा शीतला मंदिर हादसा: प्रो. रणबीर नंदन ने बताई बड़ी लापरवाही, गांव में तनाव
    • डिजिटल भारत की सबसे बड़ी गिनती शुरू! अब मोबाइल से होगी जनगणना 2027
    • झारखंड गृह रक्षा वाहिनी में फर्जी नियुक्ति का खुलासा: मृत अभ्यर्थी के नाम पर नौकरी, उच्चस्तरीय जांच की मांग
    • रांची में हिट एंड रन: ड्यूटी पर जा रही महिला पुलिसकर्मी को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, मौके पर मौत
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.