चतरा। आगामी बकरीद और रथ यात्रा को लेकर सदर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक हुई। एसडीओ मुमताज अंसारी और एसडीपीओ अविनाश कुमार के संयुक्त नेतृत्व में हुए बैठक में शांति और सौहार्द पूर्ण वातावरण में दोनों पर्व मनाने का निर्णय लिया गया। बैठक के दौरान दोनों धर्मों के बुद्धिजीवियों ने पर्व के दौरान एक दूसरे को परस्पर सहयोग करने की बात कही। साथ ही अधिकारियों ने बैठक के दौरान पीएचडी और बिजली विभाग को शहर में निर्बाध बिजली आपूर्ति करने का भी निर्देश दिया। इसके अलावा एसडीओ ने नगर परिषद को पर्व से पूर्व शहर की पूरी तरह साफ सफाई करते हुए नालियों में जमे कचरे को हटाने को कहा। मौके पर अधिकारियों ने कहा कि पर्व शांति और सौहार्द पूर्ण वातावरण में मने इसे लेकर जिला प्रशासन और पुलिस सोशल मीडिया का पूरी तरह से मॉनिटरिंग करेगा। जिला प्रशासन और पुलिस के स्पेशल मीडिया सेल में तैनात अधिकारी और जवान लगातार फेसबुक, ट्विटर व व्हाट्सएप के अलावा अन्य सोशल साइट्स कि निगरानी करेंगे।
इस मौके पर एसडीओ मुमताज अंसारी और एसडीपीओ अविनाश कुमार ने कहा है कि सोशल मीडिया में धार्मिक उन्माद फैलाने वाले पोस्ट डालने वाले यूजर्स के विरुद्ध जिला प्रशासन और पुलिस सख्त कार्रवाई करेगी। पर्व के दौरान चौबीसों घंटे शहर में विशेष पेट्रोलिंग करने का भी निर्णय लिया गया। साथ ही सभी संभावित चौक-चौराहों पर सुरक्षाबलों और दंडाधिकारियों की स्पेशल तैनाती भी होगी। शांति समिति की बैठक में शहर में उत्पात मचाने वाले बाय कर गए इनके विरूद्ध भी विशेष ड्राइव चलाने का निर्णय लिया गया। बैठक में थाना प्रभारी पुलिस ने क्षेत्र मनोहर करमाली, जिला परिषद उपाध्यक्ष ब्रजकिशोर तिवारी व एसआई कौशल सिंह समेत जनप्रतिनिधि और दोनों धर्मों के बुद्धिजीवी उपस्थित थे।

