रांची: झारखंड की राजधानी रांची के अलग अलग इलाकों में शुक्रवार को अलग अलग आपराधिक घटनाएं सामने आईं। ओरमांझी इलाके में एक साथ पांच घरों में चोरी की घटनाएं हुईं। वहीं खलारी में एक युवती ने फांसी लगा ली। पुलिस इन सभी मामलों की जांच कर रही है।
चोरी की घटनाओं से लोग नाराज
एनएच-33 सड़क किनारे रहने वाले पांच घरों में चोरी की घटनाएं हुई है। ओरमांझी थाना क्षेत्र में गुरुवार की रात अज्ञात चोरों ने पांच घरों में धावा बोल घर में खड़े ऑटो की बैटरी, टूल्स, जैक के साथ साथ कई और जरूरी सामग्री चोरी कर ले गए। चोर जूते चप्पल तक अपने साथ गए हैं। सुबह घटना की जानकारी होने पर पीड़ित लोगों सहित स्थानीय लोगों में भारी नाराजगी देखी गई। घटना के बाद लोगों की ओर से मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। कहा गया कि अगर समय रहते कार्रवाई नहीं होती है तो वह थाने का घेराव करने के लिए बाध्य होंगे।

