रांची: रांची के जमीन कारोबारी कमल भूषण की अपराधियों ने हत्या कर दी है. बताया जा रहा है कि अपराधियों ने श्री भूषण को चार गोली मारी जिसमें से एक गोली उमके सिर में लगी और बाकी तीन शरीर के अन्य हिस्सों में लगी. इसके बाद आनन-फानन में उन्हें अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका. शव को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स ले जाया गया है.
बता दें कि बीते 23 फरवरी 2022 को नामकुम थाना क्षेत्र के सदाबहार चौक के पास कमल भूषण की बेटी यामिनी कुमारी और उसका पति राहुल कुजूर फॉर्च्यूनर कार में सवार थे. इसी दौरान बाइक सवार अपराधियों ने उन पर गोली चलाई थी. इस मामले में कमल भूषण की बेटी यामिनी कुमारी ने बयान दिया था कि मेरे पापा ही ऐसा करवा सकते हैं, वह हम लोग के लव मैरिज से खुश नहीं थे.

