रांची : डोरंडा थाना क्षेत्र के पत्थर रोड स्थित ज्वेलरी की दुकान में चोरी की घटना को अंजाम दिया है। घटना मंगलवार रात 2 बजे की बताई जा रही है। चोरों ने दुकान के शटर को पहले गैस कटर से काटा है फिर लाखों रूपए की ज्वेलरी और कैश लेकर फरार हो गए हैं।
सोनी ज्वेलर्स के संचालकों की तरफ से फिलहाल डोरंडा थाना में इस संबंध में कोई शिकायत दर्ज नहीं की गई है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है। डोरंडा थाना प्रभारी ने बताया कि फिलहाल जांच जारी है। क्या-क्या चोरी हुई है फिलहाल इस संबंध में किसी प्रकार की जानकारी नहीं दी गई है।
तिजोरी नहीं तोड़ पाए चोर
न्यू सोनी ज्वेलर्स के मालिक को रोड से गुजरने वाले लोगों ने उनके दुकान का शटर कटा हुआ देखकर फोन किया।चोर अंदर रखी तिजोरी को तोड़ नहीं पाए। जेवर दुकान के मालिक ने बताया कि अभी चोरी किए गए गहनों का मिलान किया जा रहा है। उसके बाद यह पता चल पाएगा कि चोर कितने लाख की ज्वेलरी चुरा ले गए हैं।

