Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    राज्यसभा चुनाव में विपक्ष को तगड़ा झटका! बिहार में NDA ने जीतीं सभी 5 सीटें

    March 17, 2026

    रांची में बच्चा चोरी के शक में महिला की पिटाई, लोगों ने पकड़कर पुलिस को सौंपा

    March 16, 2026

    झारखंड में आज से लगातार 5 दिन तक होगी बारिश, रांची समेत 17 जिलों में ओलावृष्टि की भी चेतावनी !

    March 16, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»झारखण्ड»रांची के लेक व्यू प्ले स्कूल के माली दंपती की हत्या, पूरे शरीर पर है चाकू के हमले के निशान
    झारखण्ड

    रांची के लेक व्यू प्ले स्कूल के माली दंपती की हत्या, पूरे शरीर पर है चाकू के हमले के निशान

    Koylanchal SamvadBy Koylanchal SamvadFebruary 26, 2021No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    रांची के गोंदा थाना क्षेत्र के टिकली टोली रोड में डबल मर्डर हुआ है। यहां पति-पत्नी की हत्या कर दी गई है। मृतक की पहचान कांके लेक व्यू स्कूल में माली का काम करने वाले तेतरु पाहन और उनकी पत्नी लखिया पाहन के रूप में हुई है। गला रेत कर इनकी हत्या की आशंका जताई जा रही है। पूरे शरीर पर चाकू से हमले के निशान हैं।

    घटना की सूचना मिलने पर गोंदा थाना प्रभारी और सदर डीएसपी मौके पर पहुंच गए हैं। सदर डीएसपी प्रभात रंजन बरबार ने बताया कि ये अपने भांजे के घर में रह रहे थे। हत्या के बाद कमरे को अंदर से बंद कर दिया गया था ताकि ये आत्महत्या का मामला लगे।

    कमरे की दीवारों पर हैं खून के छींटे
    प्रभात रंजन बरबार ने बताया कि जब शुक्रवार देर तक ये लोग कमरे से बाहर नहीं निकले तो लोगों ने इनके घर का दरवाजा खटखटाया। इसके बाद घटना की जानकारी मिली। उन्होंने बताया कि बहुत शातिर तरीके से घटना को अंजाम दिया गया है। जितनी बर्बरता से घटना को अंजाम दिया गया है उसके मुताबिक इसे हत्या से इंकार नहीं किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि कमरे की दिवारों पर खून के छींटे हैं। उन्होंने बताया कि फिलहाल इनके संबंधियों से पूछताछ की जा रही है।

    एफएसएल और फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची
    घटना स्थल पर फॉरेंसिक टीम के साथ एफएसएल की टीम भी मौके पर पहुंची है और जांच में जुटी है। सदर डीएसपी ने बताया कि हर एंगल से इसकी जांच की जा रही है। घटना से संबंधित जितने पक्ष हो सकते हैं हर पक्ष से पूछताछ की जा रही है। बहुत जल्द इसका खुलासा किया जाएगा। पति जहां माली का काम करते थे वहीं पत्नी दूसरे के घरों में काम करती थी।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Koylanchal Samvad
    • Website
    • Facebook
    • Instagram

    Related Posts

    रांची में बच्चा चोरी के शक में महिला की पिटाई, लोगों ने पकड़कर पुलिस को सौंपा

    March 16, 2026

    झारखंड में आज से लगातार 5 दिन तक होगी बारिश, रांची समेत 17 जिलों में ओलावृष्टि की भी चेतावनी !

    March 16, 2026

    LPG गैस संकट का असर रेलवे पर, लोको पायलट को अब सिर्फ दाल-भात से गुजारा

    March 16, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • राज्यसभा चुनाव में विपक्ष को तगड़ा झटका! बिहार में NDA ने जीतीं सभी 5 सीटें
    • रांची में बच्चा चोरी के शक में महिला की पिटाई, लोगों ने पकड़कर पुलिस को सौंपा
    • झारखंड में आज से लगातार 5 दिन तक होगी बारिश, रांची समेत 17 जिलों में ओलावृष्टि की भी चेतावनी !
    • Oscars 2026: वन बैटल आफ्टर अनदर ने जीते सबसे ज्यादा 6 अवॉर्ड, माइकल बी. जॉर्डन बेस्ट एक्टर और जेसी बकले बेस्ट एक्टर्स बने
    • LPG गैस संकट का असर रेलवे पर, लोको पायलट को अब सिर्फ दाल-भात से गुजारा
    • गैंगस्टर प्रिंस खान गैंग के गुर्गों का पुलिस एनकाउंटर, दो को पैर में लगी गोली, तीसरे का टूटा पैर
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.