Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    झरिया में चुनाव के दिन बवाल! बच्चे की मौत के बाद सड़क जाम, मतदान प्रभावित

    February 23, 2026

    झारखंड के 48 निकायों में वोटिंग शुरू, 43 लाख मतदाता चुनेंगे अपनी सरकार

    February 23, 2026

    Koylanchal Samvad e-paper | 23rd Feb | Dhanbad

    February 23, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»Corona»रांची के RIMS में कोरोना की जांच बंद
    Corona

    रांची के RIMS में कोरोना की जांच बंद

    Koylanchal SamvadBy Koylanchal SamvadMay 1, 2020No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    रांची। रिम्स के माइक्रोबायोलॉजी विभाग में लैब टेक्नीशियन को कोरोना वायरस की पुष्टि होने के बाद विभाग में सैंपल की जांच सेवा प्रभावित हो गई है। लैब टेक्नीशियन ने अपनी मांगों को लेकर रिम्स के समक्ष विरोध प्रदर्शन किया, हालांकि  रिम्स प्रबंधन  अन्य लैब टेक्नीशियन के  समझाने का प्रयास कर रहे हैं,  ताकि सैम्पलों की जांच  शुरू हो सके। रिम्स में माइक्रोबायोलॉजी विभाग के अतिरिक्त पैथोलॉजी विभाग बाय केमिस्ट्री विभाग सेंट्रल पैथोलॉजी और डायलिसिस की सेवा भी प्रभावित हुई है। लैब टेक्नीशियन के विरोध प्रदर्शन के कारण रिम्स में चिकित्सकीय सेवा चरमरा गई है। इससे मरीजों को परेशानी हो रही है।

    लैब टेक्नीशियन का कहना है कि जिला प्रशासन और प्रबंधन द्वारा बरती जा रही लापरवाही के कारण ही माइक्रोबायोलॉजी विभाग में कार्यरत लैब टेक्नीशियन कोरोना पॉजिटिव हो गया। माइक्रोबायोलॉजी विभाग में कार्यरत सभी लैब टेक्नीशियन को सुरक्षा कीट नहीं दिए जा रहे हैं। न ही उन्हें घर के बाहर रहने के लिए होटलों में क्वॉरेंटाइन की व्यवस्था की गई है। काम करने के बाद उन्हें अपने परिवार के साथ रहना पड़ता है। इससे उनका परिवार असुरक्षित है।

    एक बार फिर हिंदपीढ़ी में बंद रहा सैंपल लेने का काम 

    दूसरी तरफ हिंदीपीढ़ी में एक बार फिर से लैब टेक्नीशियन ने जांच सैंपल लेने से इनकार कर दिया था। उन्होंने अपनी पुरानी मांग को लेकर काम करने से इंकार कर दिया, हालांकि बाद में प्रशासन के पदाधिकारियों ने उन्हें समझा-बुझाकर दोबारा काम पर वापस बुला लिया। उनका कहना था कि अभी तक उन्हें जो आश्वासन दिया गया था। उसे पूरा नहीं किया गया। फिलहाल हिंद पीढ़ी क्षेत्र से सैंपल उठाव का काम शुरू हो गया है। 

    अब रिम्स में 4 दिनों तक नहीं होगी कोरोना सैंपल की जांच

    आईसीएमआर की गाइडलाइन के अनुसार अब 3 दिनों तक रिम्स का माइक्रोबायोलॉजी विभाग बंद रहेगा। कोरोना सैंपल की जांच नहीं होगी, बल्कि इन 4 दिनों में विभाग में सैनिटाइजेशन का कार्य होगा। इस फैसले के बाद प्रशासन के समक्ष एक नया संकट आ खड़ा हुआ है । रोजाना लिए जा रहे  सैंपल की जांच और उनका समय पर रिपोर्ट जारी करना एक चुनौती के सामान है।  ऐसे में रांची और अन्य जिलों से लिए जा रहे  सैंपलो की जांच अब कहां होगी। फ़िलहाल प्रशासन के समक्ष दो विकल्प है। पहला यह सभी सैंपल को इटकी सैनिटोरियम में भेजा जाए या फिर पूर्व की व्यवस्था के तहत जमशेदपुर में । अब यह देखना होगा कि शुक्रवार को लिए गए सैंपल की जांच कहां होगी।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Koylanchal Samvad
    • Website
    • Facebook
    • Instagram

    Related Posts

    देश में बढ़ते जा रहे कोरोना के संक्रमित मरीज, पिछले 24 घंटे में 4 की हुई मौत

    June 3, 2025

    वैक्सीन के बाद संक्रमण होने पर भी गंभीर नहीं होता मरीज, जानें कोरोना से जुड़े सवालों के जवाब प्रन्यास के चिकित्सकों द्वारा

    May 11, 2021

    झारखंड में फिर अलर्ट, बाहर से आए यात्रियों की जांच एयरपोर्ट और रेलवे स्टेशनों पर होगी

    February 23, 2021
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • झरिया में चुनाव के दिन बवाल! बच्चे की मौत के बाद सड़क जाम, मतदान प्रभावित
    • झारखंड के 48 निकायों में वोटिंग शुरू, 43 लाख मतदाता चुनेंगे अपनी सरकार
    • Koylanchal Samvad e-paper | 23rd Feb | Dhanbad
    • Koylanchal Samvad e-paper | 23rd Feb | Ranchi
    • राँची नगर निकाय चुनाव: मोरहाबादी डिस्पैच सेंटर से पोलिंग पार्टियां बूथों के लिए रवाना
    • झारखंड में JMM नेता सह पूर्व जिप अध्यक्ष की हत्या, खांखी जंगल में मिली अधजली लाश
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.