Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    सारंडा जंगल में भीषण मुठभेड़, 50 लाख का इनामी नक्सली ढेर, फायरिंग जारी

    January 22, 2026

    नगड़ी टोल प्लाजा पर गुंडागर्दी! टोल कर्मी दिलीप टोप्पो को बेरहमी से पीटा, लूट का भी आरोप, VIDEO वायरल

    January 21, 2026

    झारखंड में बड़ा एक्शन: जॉइन करते ही रिश्वत मांगने लगे SHO, ACB ने कर दिया अरेस्ट

    January 21, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»झारखण्ड»रांची-पटना के लिए नया रेल रूट दिसंबर तक, 32 किमी घटेगी दूरी
    झारखण्ड

    रांची-पटना के लिए नया रेल रूट दिसंबर तक, 32 किमी घटेगी दूरी

    Koylanchal SamvadBy Koylanchal SamvadJuly 13, 2020No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    रांची. रांची से पटना के लिए नया रेल रूट दिसंबर तक चालू हो जाएगा। निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। 90% काम पूरा हो चुका है। वाया कोडरमा, बरकाकाना, हजारीबाग बन रही नई रेललाइन से रांची से पटना की दूरी 13 घंटे की बजाय 11 घंटे में ही तय हो सकेगी। रांची-पटना के बीच चलने वाली ट्रेनों को गोमो व बंगाल के झालदा नहीं जाना पड़ेगा। ट्रेनें बरकाकाना, हजारीबाग से कोडरमा होते हुए पटना निकल जाएंगी।

    पूर्व-मध्य रेल के सीपीआरओ के अनुसार कोडरमा-बरकाकाना रेलखंड के अलावा इस्लामपुर-नटेशर नए सेक्शन पर निर्माण कार्य भी तेजी से चल रहा है। इस्लामपुर-नटेशर रूट का काम पूरा होते ही रांची से पटना के लिए एक और रेल लाइन का विकल्प उपलब्ध हो जाएगा। कोडरमा से एक लाइन गोमो, दूसरी हजारीबाग टाउन, तीसरी गिरिडीह होते हुए मधुपुर और चौथी गया जुड़ी हुई है। बरकाकाना के बाद टाटीसिल्वे और सांकी स्टेशन के बीच काम फाइनल स्टेज में है।

    63 किलोमीटर का सफर शानदार हिल स्टेशन जैसा होगा

    इस 63 किमी के रोमांचक सफर में बड़े हिल स्टेशन जैसा दृश्य दिखेगा। फिलहाल, मुरी के बाद पश्चिम बंगाल के कई स्टेशनों से गुजरते हुए वाया बोकारो-गोमो कोडरमा व इससे आगे तक की यात्रा के बाद ट्रेनें रांची पहुंचती हैं। रेलवे के अनुसार बिहार के अलावा झारखंड से ओडिशा व उत्तरी भारत जाने-आने वाली मालगाड़ियों के लिए भी इस नए रेल रूट का इस्तेमाल हो सकेगा। साथ ही रांची-मुरी-बोकारो-गोमो-कोडरमा सेक्शन का ट्रैफिक दबाव भी कम हो जाएगा।

    दो सुरंगों का काम पूरा

    600 मीटर सुरंग टी वन की लंबाई

    1080 मीटर सुरंग टी टू की लंबाई

    600 मीटर सुरंग टी थ्री

    जानकारी के अनुसार, सुरंग टी टू व टी थ्री का काम पूरा हो चुका है। जबकि, टी वन का काम फाइनल स्टेज में चल रहा है।

    रांची-हजारीबाग-कोडरमा रेललाइन में 3 सुरंगें

    अंधेरी सुरंगों के बीच से गुजरती ट्रेन उसके बाद ऊंची पहाड़ियां और खूबसूरत प्राकृतिक नजारे, यात्रियों को रोमांचकारी एहसास कराएंगे। नई रेल लाइन तीन सुरंगों से होकर गुजरेगी। सुरंगों से निकलने के बाद ट्रेन दो पहाड़ियों के बीच बननेवाले पुल से होकर गुजरेगी। रांची-पटना रेलखंड के कोडरमा स्टेशन को डेस्टिनेशन हब बनाया जा रहा है।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Koylanchal Samvad
    • Website
    • Facebook
    • Instagram

    Related Posts

    सारंडा जंगल में भीषण मुठभेड़, 50 लाख का इनामी नक्सली ढेर, फायरिंग जारी

    January 22, 2026

    नगड़ी टोल प्लाजा पर गुंडागर्दी! टोल कर्मी दिलीप टोप्पो को बेरहमी से पीटा, लूट का भी आरोप, VIDEO वायरल

    January 21, 2026

    झारखंड में बड़ा एक्शन: जॉइन करते ही रिश्वत मांगने लगे SHO, ACB ने कर दिया अरेस्ट

    January 21, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • सारंडा जंगल में भीषण मुठभेड़, 50 लाख का इनामी नक्सली ढेर, फायरिंग जारी
    • नगड़ी टोल प्लाजा पर गुंडागर्दी! टोल कर्मी दिलीप टोप्पो को बेरहमी से पीटा, लूट का भी आरोप, VIDEO वायरल
    • झारखंड में बड़ा एक्शन: जॉइन करते ही रिश्वत मांगने लगे SHO, ACB ने कर दिया अरेस्ट
    • लिव-इन रिलेशनशिप पर मद्रास हाईकोर्ट का बड़ा बयान, महिलाओं को मिले ‘पत्नी’ जैसे अधिकार
    • SC/ST एक्ट पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: हर गाली नहीं मानी जाएगी जातिगत अपराध
    • प्रयागराज में बड़ा हादसा टला: केपी कॉलेज के पीछे तालाब में गिरा माइक्रोलाइट विमान, दोनों पायलट सुरक्षित
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.