Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    अलविदा आशा ताई: आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली अंतिम सांस, सोमवार को होगा अंतिम संस्कार

    April 12, 2026

    जमशेदपुर में बड़ा हादसा टला: तेज रफ्तार कार दीवार तोड़कर क्वार्टर में घुसी, मची अफरा-तफरी

    April 11, 2026

    झारखंड में ‘बस्तर ओलंपिक’ मॉडल लागू, खेल के जरिए नक्सलवाद खत्म करने की बड़ी तैयारी

    April 11, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»झारखण्ड»रांची पुलिस गेस्ट हाउस में नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म में शामिल एएसआई राजकुमार होगा बर्खास्त 
    झारखण्ड

    रांची पुलिस गेस्ट हाउस में नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म में शामिल एएसआई राजकुमार होगा बर्खास्त 

    Koylanchal SamvadBy Koylanchal SamvadApril 25, 2021No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    रांची: राजधानी रांची के ओल्ड पुलिस लाइन के गेस्ट हाउस में 14 वर्ष की नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म की घटना में शामिल एएसआई राजकुमार शर्मा अब बर्खास्त होगा। रांची पुलिस ने उसके खिलाफ विभागीय कार्रवाई पूरी करते हुए रांची रेंज के डीआईजी को बर्खास्तगी के अनुशंसा की है। विभागीय कार्रवाई के दौरान आरोपित एएसआई से उसका पक्ष भी लिया था। आरोपित की ओर से विभागीय कार्रवाई के दौरान जांच कर रहे पदाधिकारी के पास अपना पक्ष भेजा।

    हालांकि उस पक्ष से जांच कर रहे पदाधिकारी संतुष्ट नहीं हुए, इसके बाद विभागीय कार्रवाई में दोषी पाया। रांची के एसएसपी सुरेंद्र कुमार झा की ओर से बर्खास्तगी की अनुशंषा डीआईजी से कर दी गई है। इस मामले में पीड़िता ने आरोपित एएसआई राजकुमार शर्मा की गिरफ्तारी के बाद टेस्ट आईडेंटिफिकेशन परेड (टीआईपी) के जरिए पहचान की थी।

    नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में कोर्ट में ट्रायल चल रहा है। इस मामले में लोअर बाजार थाने की पुलिस की ओर से चार्जशीट कोर्ट को सौंप दिया गया है। शुरुआत में मामला अपहरण की धारा में दर्ज हुआ था, उस समय केस का अनुसंधानकर्ता एएसआई नरेश कुमार यादव को बनाया गया था। पीड़िता का बयान सामने आने के बाद पॉक्सो और सामूहिक दुष्कर्म से संबंधित धारा जोड़ा गया था।

    आरोपित एएसआई ने पीड़िता से कहा था वह बीयर बार का मालिक है

    पीड़िता ने अपने बयान में बताया था कि आरोपित एएसआई ने दुष्कर्म के दौरान कहा था कि उसका रांची के एक प्रतिष्ठित होटल में उसका बीयर बार चलता है और वह पीसीआर में भी तैनात है। इस घटना में शामिल विपुल और करण को सबसे पहले पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा था। बाद में पीड़िता का बयान सामने आने के बाद मामले में हलचल हुई थी और एएसआई राजकुमार शर्मा पकड़ा गया था। मामले में केयरटेकर भी गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। बाद में पुलिस ने गेस्ट हाउस का केयरटेकर अरविंद कुमार को भी गिरफ्तार कर जेल भेजा था।

    घटना के बाद पीड़िता के पिता ने दर्ज कराई थी एफआईआर

    पीड़िता के पिता के अनुसार नाबालिग बीते 12 अगस्त 2020 को ट्यूशन जाने के नाम पर घर से निकली थी। इसके बाद आरोपितों के बहकावे में आकर ट्रैप हो गई थी और उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया था। घटना को लेकर 13 अगस्त को नाबालिग की पिता की शिकायत पर अपहरण का केस लोअर बाजार थाना में दर्ज हुआ था।

    नाबालिग को बरामद करने के बाद सीडब्ल्यूसी के समक्ष 18 अगस्त को बयान दर्ज कराया गया था। उसी बयान में यह बात सामने आई थी कि नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना हुई है। नाबालिग ने बताया था कि वह अपने इंस्टाग्राम दोस्त विपुल से मिलने के लिए पुरानी पुलिस लाइन के पास पहुंची थी। इस दौरान उसका दोस्त शर्मा जी (एएसआई) वहां मिला था।

    शर्मा जी ने 500 रुपये देकर विपुल को खाना लाने भेज दिया था। इसके बाद शर्मा जी ने सबसे पहले नाबालिग के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया था। वापस आने पर विपुल ने नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया था। इसके बाद ओला कैब से डाल्टनगंज भेज दिया था। जहां नाबालिग अपने परिचित करण के घर में रुक गई थी। पुलिस ने वहीं से नाबालिग को बरामद किया था।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Koylanchal Samvad
    • Website
    • Facebook
    • Instagram

    Related Posts

    जमशेदपुर में बड़ा हादसा टला: तेज रफ्तार कार दीवार तोड़कर क्वार्टर में घुसी, मची अफरा-तफरी

    April 11, 2026

    झारखंड में ‘बस्तर ओलंपिक’ मॉडल लागू, खेल के जरिए नक्सलवाद खत्म करने की बड़ी तैयारी

    April 11, 2026

    झारखंड में सूचना आयुक्तों की नियुक्ति पर राज्यपाल ने लगाई रोक, नेताओं के तीन नामों पर विवाद

    April 11, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • अलविदा आशा ताई: आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली अंतिम सांस, सोमवार को होगा अंतिम संस्कार
    • जमशेदपुर में बड़ा हादसा टला: तेज रफ्तार कार दीवार तोड़कर क्वार्टर में घुसी, मची अफरा-तफरी
    • झारखंड में ‘बस्तर ओलंपिक’ मॉडल लागू, खेल के जरिए नक्सलवाद खत्म करने की बड़ी तैयारी
    • झारखंड में सूचना आयुक्तों की नियुक्ति पर राज्यपाल ने लगाई रोक, नेताओं के तीन नामों पर विवाद
    • TMC vs BJP: संकल्प पत्र में बड़ा टकराव, शाह ने खोले कई बड़े वादों के पिटारे
    • झारखंड-बिहार को रेलवे का मेगा गिफ्ट! नई लाइनों से सफर होगा आसान
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.