रांची: प्रेस क्लब का चुनाव रविवार 26 दिसंबर को संपन्न हुआ था. वहीं 27 दिसंबर को काउंटिंग हुई.आपको बता दें कि कल रविवार को रांची प्रेस क्लब की तीसरी कार्यकारिणी के लिए रिकॉर्ड 90.53 फीसदी वोट पड़े थे. प्रेस क्लब के पांच पदाधिकारियों और कार्यकारिणी सदस्यों के 10 पदों के लिए चुनाव में कुल 877 मतदाताओं में से 794 ने अपने मत का प्रयोग किया था.
अध्यक्ष पद के लिए संजय मिश्र ने 371 वोट लाकर जीत हासिल की. 93 वोटों के अंतर से इन्होंने जीत दर्ज की है.वहीं अखिलेश सिंह को 278 व अध्यक्ष पद के तीसरे उम्मीदवार कुमार आंनद को 117 वोट प्राप्त हुये.
उपाध्यक्ष पद के लिए कांटे की टक्कर रही. शुरुआत से ही प्रत्याशियों में आगे-पीछे की होड़ लगी रही. वहीं दो प्रत्याशी कुछ वोटों के अंतर पर चल रहे थे. जहां पिंटू दुबे 193 वोट लाकर जीत गए. वहीं दूसरे नंबर पर कुमार जयशंकर 192 वोट के साथ रहे.तीसरे नंबर पर उपाध्याय विपिन 158, चौथे नंबर पर सिंह प्रभात कुमार 140 वोट और ठाकुर अनुराग 80 वोटों के साथ पांचवे नंबर पर रहे.
सचिव पद के लिए अख्तर जावेद की जीत हुई है.
संयुक्त सचिव पद पर अभिषेक सिन्हा विजयी रहे. उन्हें 200 वोट मिले. कुमार सैय्यद शहरोज – 116, खुर्शीद एसएम – 76, गोप अशोक कुमार – 61, चौबे रंगनाथ – 149, सिंह चंद्रशेखर – 71, सिन्हा मुकेश – 88 वोट मिले.
कोषाध्यक्ष पद पर मंटू सुशील सिंह ने जीत हासिल की है.

