रांची: रांची के डेली मार्केट थाना क्षेत्र के बंगला स्कूल के समीप अज्ञात अपराधियों ने जेवर कारोबारी को गोली मार दी। घायल कारोबारी का नाम राजेश पाल बताया जा रहा है। आनन-फानन में उसे रिम्स रेफर कर दिया गया है।
बाताया जा दोपहर बाइक पर सवार होकर आए चार अपराधियों ने जेवर कारोबारी के घर में घुसकर लूटपाट की कोशिश की जब इसका विरोध किया तो अपराधियों ने राजेश को गोली मार दी। घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी मौके से फरार हो गए। वहीं स्थानीय लोगों के द्वारा पुलिस को घटना की जानकारी दी गई। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पुलिस पहुंच कर राजेश को गंभीर अवस्था में रिम्स भेजा वहां से मेडिका रेफर किया गया। इधर मामले की जांच में जुटी हुई है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। सूचना है कि भारी मात्रा में ज्वेलरी लूटकर अपराधी ले गया है।

