रांची: धुर्वा थाना क्षेत्र के सीआरपीएफ कैंप के पास रविवार को तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला. जहां स्विफ्ट डिजायर कार और मोटरसाइकिल में जोरदार टक्कर हो गयी. जिसमें 2 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए है.
कार और बाइक में जोरदार टक्कर
जानकारी के अनुसार खाली सड़क होने की वजह से अक्सर धुर्वा इलाके में तेज रफ्तार से गाड़ियां चलती हैं. जिसकी वजह से आए दिन दुर्घटनाएं देखने को मिलती है. यही वजह है कि एक बार फिर रफ्तार का कहर देखने को मिला है और तेज रफ्तार कार और बाइक में जोरदार टक्कर हो गई. जिसमें बाइक सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. उन्हें इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है.वहीं पुलिस को सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचकर छानबीन कर रही है.वहीं इस दुर्घटना के बाद बाइक में आग लग गई. स्थानीय लोगों के द्वारा घायलों को अस्पताल भेजा गया है.

