Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    दुबई से तेल लेकर लौट रहे कैप्टन की हार्ट अटैक से मौत

    March 21, 2026

    ईद-सरहुल पर ट्रैफिक प्लान फेल? सड़कों पर दिखा जाम और अफरातफरी

    March 21, 2026

    सरहुल पर्व का अनोखा रहस्य! कैसे घड़े का पानी बताता है बारिश का हाल?

    March 21, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»झारखण्ड»राजमहल में बेपटरी हुई मालगाड़ी, टला बड़ा हादसा
    झारखण्ड

    राजमहल में बेपटरी हुई मालगाड़ी, टला बड़ा हादसा

    Koylanchal SamvadBy Koylanchal SamvadFebruary 11, 2022No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    राजमहल(साहिबगंज): राजमहल रेलवे स्टेशन पर बैक करने के क्रम में शुक्रवार की सुबह बोल्डर लदी मालगाड़ी बेपटरी हो गई। लोहे के ब्रेकर के चलते एक बड़ा हादसा टल गया। बांग्लादेश के दर्शना भेजने के लिए गुरुवार को यहां बोल्डर का एक रैक लोड हुआ था। शुक्रवार की सुबह करीब नौ बजे ट्रैक बदलने के लिए मालगाड़ी को बैक किया जा रहा था। इसी क्रम में सबसे पीछे का बैगन पटरी समाप्त होने के स्थान पर लगाए गए लोहे के ब्रेकर से टकरा कर बेपटरी हो गई। चालक ने ब्रेक लगाकर गाड़ी को तुरंत रोक लिया। घटना की सूचना मिलने पर एसडीओ रौशन कुमार साह व एसडीपीओ अरविंद कुमार भी मौके पर पहुंचे तथा अविलंब मेला क्षेत्र से सभी अवरोधकों को हटाने का निर्देश दिया गया।

    आसपास के लोगों ने बताया गया कि यदि ब्रेकर नही रहता तो निश्चय ही मालगाड़ी का पिछला हिस्सा मात्र आठ-दस फीट दूर स्थित मुख्य मार्ग एनएच 80 की ओर बनी चारदीवारी को तोड़ देता। ऐसे में मार्ग में आवागमन कर रहे राहगीर या वाहन उसके चपेट में आ सकता था। जानकारी के मुताबिक रेलवे द्वारा स्वीकृति के पश्चात लगभग 59 बैगन बोल्डर राजमहल से बांग्लादेश के दर्शना भेजा जा रहा था। राजकीय माघी पूर्णिमा मेला की निकटता और श्रद्धालुओं के भारी भीड़ के आगमन को देखते हुए अनुमंडल प्रशासन द्वारा अविलंब रैक लोड कर जगह को खाली कराने का निर्देश रेल प्रबंधन एवं स्टोन भेंडर को दिया है।

    राजमहल स्टेशन अधीक्षक उत्तम कुमार ने कहा कि दुर्घटना की जानकारी वरीय पदाधिकारियों को दे दी गई है। बेपटरी हुई मालगाड़ी को पुन: पटरी पर ला दिया गया है तथा 24 घंटे में सभी स्टोन को बैगन में लोड कर डिस्पैच कर दिया जाएगा।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Koylanchal Samvad
    • Website
    • Facebook
    • Instagram

    Related Posts

    दुबई से तेल लेकर लौट रहे कैप्टन की हार्ट अटैक से मौत

    March 21, 2026

    ईद-सरहुल पर ट्रैफिक प्लान फेल? सड़कों पर दिखा जाम और अफरातफरी

    March 21, 2026

    सरहुल पर्व का अनोखा रहस्य! कैसे घड़े का पानी बताता है बारिश का हाल?

    March 21, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • दुबई से तेल लेकर लौट रहे कैप्टन की हार्ट अटैक से मौत
    • ईद-सरहुल पर ट्रैफिक प्लान फेल? सड़कों पर दिखा जाम और अफरातफरी
    • सरहुल पर्व का अनोखा रहस्य! कैसे घड़े का पानी बताता है बारिश का हाल?
    • तेल कंपनियों का झटका: प्रीमियम पेट्रोल के दाम बढ़े, आम पेट्रोल फिलहाल स्थिर
    • जमशेदपुर MGM अस्पताल में रहस्यमयी मौत: चौथी मंजिल से गिरकर युवक की जान गई, जांच जारी
    • Box Office Blast: धुरंधर 2 की ऐतिहासिक ओपनिंग, 100 करोड़ पार कर बनी सबसे बड़ी ओपनर
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.