Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    अब झारखंड में लगेगा टूरिस्ट टैक्स, होटलों में ठहरना होगा महंगा; कैबिनेट से मिली मंजूरी

    March 13, 2026

    झारखंड के किसानों को वैश्विक बाजार से जोड़ने की मांग, विधानसभा में बोलीं कल्पना सोरेन

    March 12, 2026

    स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी का बड़ा ऐलान, झारखंड में बनेंगे 8 नए मेडिकल कॉलेज

    March 12, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»झारखण्ड»रामगढ़ छावनी मैदान में मुख्यमंत्री की सभा, विपक्ष पर किया तीखा प्रहार
    झारखण्ड

    रामगढ़ छावनी मैदान में मुख्यमंत्री की सभा, विपक्ष पर किया तीखा प्रहार

    Koylanchal SamvadBy Koylanchal SamvadFebruary 24, 2023No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    रामगढ: शुक्रवार को  रामगढ़ जिले के रामगढ़ छावनी मैदान में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने एक चुनावी जनसभा को संबोधित किया। इस क्रम में उनके साथ कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर झारखंड कैबिनेट के मंत्री आलमगीर आलम , बड़कागांव विधायक , बरही विधायक के अलावा बड़ी संख्या में आम लोग उपस्थित थे। इस दौरान मुख्यमंत्री ने विपक्षी दल के नेताओं पर तीखा प्रहार करते हुए अपने संबोधन में कहा कि 2019 से पहले यही आजसू के लोगों की सरकार थी जिसके द्वारा किए गए एक भी काम को आप नहीं बता सकते हैं जिसके कारण रामगढ़ जिला का नाम ऊंचा हुआ हो ।  ये सभी लोग रोड की ठेकेदारी के लिए विधायक बनते हैं । रामगढ़ जिले से जितने भी कोयले के कारोबार होते हैं उन सभी के लोडिंग और अनलोडिंग का भी काम यही लोग लेते हैं और आज हम 3 साल की उपलब्धि इतना बता सकते हैं कि आप गिनते गिनते थक जाइएगा ।  हम लोगों की सरकार बनते ही कोरोना काल शुरू हो गया और सभी चीजें बंद हो गई । फिर सुखाड़ का मार हम लोगों ने झेला । उसके बाद भी हम लोगों ने कर्ज से डूबे हुए लाखों किसानों के कर्ज को माफ करने का काम किया । सीएम ने कहा कि रामगढ़ विधानसभा की जनता, आदिवासी-मूलवासी सरकार के हाथ मजबूत करेगी। आगामी उपचुनाव में मां की ममता को न्याय मिलेगा। एक बार फिर लोकतंत्र जीतेगा, विपक्ष का धनतंत्र हारेगा। उन्होने कहा कि आज विपक्ष ने एक आंदोलनकारी महिला को जेल में डलवा दिया। इन्होंने एक मासूम बच्चे को उसकी मां की ममता से वंचित कर दिया। विपक्ष में कोई संवेदनशीलता नहीं है। कुर्सी पाने के लिए यह लोग किसी भी हद तक जा सकते हैं। श्री सोरेन ने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री झारखण्ड आते हैं और कहते हैं कि झारखण्ड का भाजपा नेता लोग उनसे कहते हैं कि सरकार गिरा दो। विपक्ष इससे ज्यादा और कुछ नहीं सोच सकता है। सरकार बनने के बाद से यह इसी जुगत में लगा है। इन्हें दिन-रात कुर्सी दिखायी देती है। इसी षडयंत्र में यह लगे रहते हैं।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Koylanchal Samvad
    • Website
    • Facebook
    • Instagram

    Related Posts

    अब झारखंड में लगेगा टूरिस्ट टैक्स, होटलों में ठहरना होगा महंगा; कैबिनेट से मिली मंजूरी

    March 13, 2026

    झारखंड के किसानों को वैश्विक बाजार से जोड़ने की मांग, विधानसभा में बोलीं कल्पना सोरेन

    March 12, 2026

    स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी का बड़ा ऐलान, झारखंड में बनेंगे 8 नए मेडिकल कॉलेज

    March 12, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • अब झारखंड में लगेगा टूरिस्ट टैक्स, होटलों में ठहरना होगा महंगा; कैबिनेट से मिली मंजूरी
    • झारखंड के किसानों को वैश्विक बाजार से जोड़ने की मांग, विधानसभा में बोलीं कल्पना सोरेन
    • स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी का बड़ा ऐलान, झारखंड में बनेंगे 8 नए मेडिकल कॉलेज
    • झारखंड पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 18 जिलों के 87 वांटेड अपराधियों की लिस्ट जारी
    • 50KM की रफ्तार से आंधी-तूफान, बारिश… झारखंड के मौसम में उलटफेर! देवघर-धनबाद समेत 15 जिलों में Alert
    • जमशेदपुर में ‘लुटेरी दुल्हन’ का कारनामा: शादी का झांसा देकर लाखों के गहने लेकर फरार
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.