Ramgarh : रांची रोड बाज़ार में बुलडोजर चलाकर सड़क को अतिक्रमण मुक्त किया गया. रामगढ में रांची पर वर्षों से दुकानें थी. ये दुकानें रेलवे की जमीन पर बनी थीं. रेलवे की ओर से दुकानदारों को कई बार दुकान खाली करने के लिये नोटिस जारी किया गया था. मगर दुकानदारों ने इस पर ध्यान नहीं दिया. आज रेलवे ने पुलिस की मौजूदगी में दुकानों को ध्वस्त कर दिया.

