रामगढ़ जिले के गोला प्रखंड अंतर्गत मुरपा गांव में बुधवार की अहले सुबह जंगली हाथियों के झुंड ने एक ग्रामीण किसान पर हमला कर दिया। उसे सूढ़ के सहारे पटक-पटक कर मार डाला। जानकारी के मुताबिक मुरपा गांव निवासी किसान गोलक नाथ महतो सुबह खलिहान में धान देखने निकला था। इसी बीच जंगली हाथियों ने उसे पटक-पटक कर मार दिया।
10 हज़ार रूपये मुवावजा राशि स्वजनों को दिया गया:
घटना की सूचना मिलते ही गोला थाना प्रभारी सिद्धान्त दलबल के साथ घटना स्थल पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रामगढ़ सदर अस्पताल भेज दिया। सूचना पाकर गोला वन विभाग की ओर से तत्काल 10 हज़ार रूपये मुवावजा राशि स्वजनों को दिया गया।

