Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    झारखंड स्वास्थ्य विभाग में बड़ा फेरबदल: 19 वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारियों का तबादला, रांची में नई जिम्मेदारियां

    March 25, 2026

    पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव को लेकर केंद्र सरकार की सर्वदलीय बैठक शुरू

    March 25, 2026

    रामनवमी पर बड़ा बदलाव! झारखंड में छुट्टी की तारीख बदली, जानें नई डेट

    March 25, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»झारखण्ड»राष्ट्रपति चुनाव की वोटिंग खत्म, झारखंड विधानसभा में सीएम समेत सभी विधायकों ने की वोटिंग
    झारखण्ड

    राष्ट्रपति चुनाव की वोटिंग खत्म, झारखंड विधानसभा में सीएम समेत सभी विधायकों ने की वोटिंग

    Koylanchal SamvadBy Koylanchal SamvadJuly 18, 2022No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    रांची: राष्ट्रपति चुनाव को लेकर देश के सभी राज्यों के विधानसभा और संसद भवन में सोमवार को वोट डाले गये। झारखंड विधानसभा में भी कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सुबह दस बजे से शाम पांच बजे तक मतदान हुआ। इस दौरान झारखंड विधानसभा के निर्वाचित 81 सदस्यों में से 80 विधायकों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। हैदराबाद में पिछले कई महीनों से इलाज बीजेपी विधायक इंद्रजीत मेहता को छोड़ कर सभी विधायकों ने रांची में मतदान किया, जबकि झारखंड के 14 लोकसभा और 6 राज्यसभा सदस्यों ने संसद भवन स्थित मतदान केंद्र में अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

    झारखंड विधानसभा में बनाये गये मतदान केंद्र में सबसे पहले मतदाता के रूप में भाजपा विधायक अनंत ओझा ने अपना वोट डाला, जबकि अंतिम मतदाता के रूप में निर्दलीय विधायक सरयू राय ने मतदान किया। वोट डालने के बाद विधायक अनंत ओझा ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए बात कहा कि उन्हें सौभाग्य मिला कि देश के सर्वाेच्च संवैधानिक संस्था के लिए अपना मताधिकार का प्रयोग किया। इस बीच भाजपा विधायक नवीन जयसवाल और भानु प्रताप शाही ने भी वोट डाले। मतदान की प्रक्रिया चल रही है। इससे पहले एनडीए के सभी विधायक बीजेपी के नीलकंठ सिंह मुंडा के आवास पर एकत्रित हुए। वहां से भाजपा विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी के नेतृत्व में भाजपा और आजसू पार्टी के सभी विधायक एक साथ बस पर बैठकर विधानसभा परिसर स्थित मतदान केंद्र में वोट देने पहुंचे।

    वहीं कांग्रेस और राष्ट्रीय जनता दल के विधायकों ने भी एक-एक कर अपने मताधिकार का प्रयोग किया, जबकि दोपहर में डेढ़ बजे के करीब जेएमएम के सभी विधायक भी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के साथ वोट देने के लिए मतदान केंद्र पहुंचे। इससे पहले जेएमएम के सभी विधायक विधानसभा परिसर स्थित सीएम के चेंबर में एकत्रित हुए और वहां से सभी एक साथ वोट डालने के लिए मतदान केंद्र पहुंचे।

    राज्य के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के.रवि कुमार ने बताया कि 81 विधायकों में से 80 मतदाताओं ने वोट डाले। 5 बजे मतदान संपन्न होने के बाद आयोग के प्रेक्षक की उपस्थिति में मतपेटी को सील कर दिया गया और कल 19 जुलाई को मिस्टर बैलेट बॉक्स को प्रोटोकॉल के अनुसार दिल्ली भेजा जाएगा और 21 को मतगणना होगी।

    उल्लेखनीय है कि कि राष्ट्रपति चुनाव में एनडीए की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू और विपक्ष के साझा उम्मीदवार यशंवत सिन्हा है। इन दोनों उम्मीदवारों का झारखंड से संबंध रहा है। यहां द्रोपदी मुर्मू झारखंड की राज्यपाल रही वही यशवंत सिन्हा झारखंड के हजारीबाग से कई बार सांसद चुने गए।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Koylanchal Samvad
    • Website
    • Facebook
    • Instagram

    Related Posts

    झारखंड स्वास्थ्य विभाग में बड़ा फेरबदल: 19 वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारियों का तबादला, रांची में नई जिम्मेदारियां

    March 25, 2026

    रामनवमी पर बड़ा बदलाव! झारखंड में छुट्टी की तारीख बदली, जानें नई डेट

    March 25, 2026

    कोडरमा घाटी में भीषण टक्कर: दो ट्रक पलटे, हादसे के बाद 500 बोरा दाल की लूट से मचा हड़कंप

    March 25, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • झारखंड स्वास्थ्य विभाग में बड़ा फेरबदल: 19 वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारियों का तबादला, रांची में नई जिम्मेदारियां
    • पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव को लेकर केंद्र सरकार की सर्वदलीय बैठक शुरू
    • रामनवमी पर बड़ा बदलाव! झारखंड में छुट्टी की तारीख बदली, जानें नई डेट
    • कोडरमा घाटी में भीषण टक्कर: दो ट्रक पलटे, हादसे के बाद 500 बोरा दाल की लूट से मचा हड़कंप
    • बंधु तिर्की समेत 7 आरोपी बरी: जानलेवा हमला केस में साक्ष्य के अभाव में कोर्ट का बड़ा फैसला
    • रांची में बिजली महंगी: JBVNL टैरिफ में 6.12% बढ़ोतरी, जानिए नई दरें
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.