Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    रांची में दो गुटों में झड़प, जमकर हुई गोलीबारी

    March 26, 2026

    धनबाद कोर्ट को फिर मिली बम से उड़ाने की धमकी, अलर्ट मोड में प्रशासन

    March 26, 2026

    मुजफ्फरपुर कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, उधर नालंदा में सरकारी कर्मचारी घूस लेते गिरफ्तार

    March 26, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»झारखण्ड»रिबिका के शव के टुकड़ों का होगा DNA टेस्ट, सिर अब तक नहीं मिला
    झारखण्ड

    रिबिका के शव के टुकड़ों का होगा DNA टेस्ट, सिर अब तक नहीं मिला

    Koylanchal SamvadBy Koylanchal SamvadDecember 19, 2022No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    साहिबगंज में रिबिका पहाड़िया मर्डर केस की जांच SIT करेगी। पुलिस ने अब तक शव के 18 टुकड़े बरामद किए हैं। रिबिका का सिर और कुछ अंग नहीं मिले हैं। सिर को भी कई टुकड़ों में काटा गया है, क्योंकि उसका जबड़ा अलग मिला है। इधर, रिबिका हत्याकांड को लेकर झारखंड विधानसभा में जमकर हंगामा हुआ। भाजपा विधायकों ने आरोपी को फांसी देने की मांग की।

    शव के टुकड़ों का डीएनए टेस्ट भी पुलिस कराएगी। वैज्ञानिक और तकनीकी पहलुओं से गहन जांच पर जोर दिया जाएगा। साहिबगंज एसपी अनुरंजन किस्पोट्टा के नेतृत्व में एसआईटी की टीम बनाई गई है। आरोपी पति दिलदार अंसारी, उसकी मां मरियम खातून, मामा मैनुल हक, भाई महताब अंसारी, बहन सरेजा खातून समेत कुल 9 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

    दिलदार अंसारी इतना शातिर था कि हत्याकांड को अंजाम देने के बाद उसने पुलिस में रिबिका की गुमशुदगी की शिकायत की। उसने घरवालों को भी रिबिका के लापता होने की सूचना दी। लेकिन शव के टुकड़े मिलने के बाद पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की तो वह टूट गया। कबूला कि उसने मां और मामा के साथ मिलकर हत्या की और शव के 50 टुकड़े कर फेंक दिए।

    रिबिका की बहन शीला पहाड़िया ने कहा-बोरियो बेल टोला निवासी दिलदार पेशे से कबाड़ी है। पिता सुरजा पहाड़िया और मां चांदी पहाड़िया इस रिश्ते का विरोध करते थे। एक महीने पहले दोनों घर से भाग कर थाना पहुंचे, जहां पुलिस ने उनकी शादी करा दी। शादी के बाद ही दिलदार और उसके परिवार के सदस्य उस पर धर्म बदलने का दबाव डाल रहे थे। मारपीट करते थे। जब रिबिका नहीं मानी तो उसकी नृशंस हत्या कर दी।

    इस मामले में सबसे जरूरी है सबूत इकट्ठा करना। डीआईजी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में भी यह कहा था कि यह शव के टुकड़े साक्ष्य मिटाने के उद्देश्य से किए गये हैं। ऐसे में जरूरी है कि एसआईटी वैज्ञानिक और तकनीकी साक्ष्य जुटाने के लिए FSL टीम का सहयोग ले। इसके लिए आदेश दिए गए हैं।

    इस मामले में सारे सबूत इकट्ठा कर पुलिस जल्द से जल्द से इसे कोर्ट के सामने रखना चाहती है ताकि आरोपियों को जल्द से जल्द सजा हो सके। मामले की स्पीडी ट्रायल की तैयारी है।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Koylanchal Samvad
    • Website
    • Facebook
    • Instagram

    Related Posts

    रांची में दो गुटों में झड़प, जमकर हुई गोलीबारी

    March 26, 2026

    धनबाद कोर्ट को फिर मिली बम से उड़ाने की धमकी, अलर्ट मोड में प्रशासन

    March 26, 2026

    झारखंड में 28, 30 और 31 को होगी बारिश, Alert जारी

    March 26, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • रांची में दो गुटों में झड़प, जमकर हुई गोलीबारी
    • धनबाद कोर्ट को फिर मिली बम से उड़ाने की धमकी, अलर्ट मोड में प्रशासन
    • मुजफ्फरपुर कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, उधर नालंदा में सरकारी कर्मचारी घूस लेते गिरफ्तार
    • झारखंड में 28, 30 और 31 को होगी बारिश, Alert जारी
    • रांची: पिठौरिया बिजली ग्रिड से 1000 किलो तांबा चोरी, 6 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया
    • झारखंड स्वास्थ्य विभाग में बड़ा फेरबदल: 19 वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारियों का तबादला, रांची में नई जिम्मेदारियां
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.