झारखंड की राजधानी रांची के पुंदाग इलाके में धारदार हथियार से मारकर युवक की हत्या कर दी गई। खून से लथपथ हालत में युवक का शव बरामद किया गया है। शव की फिलहाल पहचान नहीं हो पाई है। शव पुंदाग साईं मंदिर रेलवे फाटक के समीप घंटों पड़ा रहा। इस शव को उठाने में दो थानों का विवाद भी हुआ। चूंकि घटनास्थल के पास नगड़ी थाना और पुंदाग थाना की सीमा है। ऐसे में दोनों थानों की पुलिस ने घंटों शव वहीं छोड़ दी। हालांकि पुंदाग थाना प्रभारी अरविंद सिंह का कहना है की शव को पहचान के लिए छोड़ा गया था।
तस्वीर जिले के सभी थानों को भेजा गया
आपको बता दें कि घटनास्थल विशुद्ध रूप से पुंदाग का इलाका है। किसी तरह का कोई सीमा विवाद नहीं हुआ है। इधर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर स्थानीय लोगों से पहचान कराने की कोशिश की। हालांकि पहचान नहीं हो पाया। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया है। जबकि संबंधित युवक की तस्वीर जिले के सभी थानों को भेजा गया है। ताकि उसकी पहचान हो सके। पुलिस घटना की जांच में जुट गई है हत्यारों का पता लगाया जा रहा है।

