Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    कर्तव्य पथ पर ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की गूंज, भारतीय मिसाइलों ने दुनिया को दिखाई ताकत

    January 26, 2026

    Republic Day 2026 : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने तिरंगा फहराया, गणतंत्र दिवस परेड शुरू

    January 26, 2026

    Republic Day Ranchi: सिविल कोर्ट, एसपी आवास और नगर निगम में शान से फहराया तिरंगा

    January 26, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»झारखण्ड»लेह-लद्दाख से आए संताल परगना के प्रवासी, एयरपोर्ट पर मंत्री ने किया स्‍वागत
    झारखण्ड

    लेह-लद्दाख से आए संताल परगना के प्रवासी, एयरपोर्ट पर मंत्री ने किया स्‍वागत

    Koylanchal SamvadBy Koylanchal SamvadJune 8, 2020No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    रांची: सोमवार को लेह-लद्दाख से संताल परगना के 55 प्रवासी मजदूर 09:50 बजे इंडिगो के विमान से बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पहुंचे। एयरपोर्ट टर्मिनल के बाहर निकलते ही प्रवासी मजदूरों ने राज्य सरकार का धन्यवाद किया। मजदूरों के स्वागत के लिए कृषि मंत्री बादल पत्रलेख व पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री मिथिलेश ठाकुर भी एयरपोर्ट पर मौजूद थे। उन्होंने प्रवासी मजदूरों से उनका हालचाल पूछा और भोजन का पैकेट व मुख्यमंत्री सुरक्षा किट देकर उनका स्वागत किया।

    मंत्री बादल पत्रलेख ने कहा कि हवाई चप्‍पल से हवाई जहाज तक का सफर सुखद अनुभव रहा। जब तक इस राज्य का अंतिम मजदूर अपने घर तक वापस नहीं लौट जाता, तब तक गठबंधन की सरकार प्रतिबद्ध होकर काम करती रहेगी। मजदूरों को उनके घर तक पहुंचाने से लेकर रोजगार देने तक का काम किया जाएगा। मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने कहा कि प्रवासी मजदूरों की भावनाओं का हम सम्मान करते हैं। अब इन मजदूरों को अपने राज्य में ही इज्जत की रोटी व सम्मान मिलेगा। जिस एजेंसी ने इन मजदूरों को ठगने का काम किया है, उसपर जिला प्रशासन कार्रवाई करेगी। बताया कि मंगलवार की शाम एयर एशिया व इंडिगो के विमान से लगभग सौ प्रवासी मजदूर लेह-लद्दाख से लौटैंगे।

    प्रवासी मजूरों के लिए यादगार बना हवाई यात्रा

    लेह लद्दाख से लौटे प्रवासी मजदूरों ने बताया कि वे लगभग आठ माह पूर्व काम व रोजी-रोटी की तलाश में लेह गए थे। कुछ मजदूरों ने बताया कि वे पहले भी हवाई यात्रा कर चुके हैं। हालांकि जिन प्रवासी मजदूरों ने पहली बार विमान से यात्रा की, उनके लिए यह पल यादगार बन गया। पाकुड़ के प्रवासी मजदूर मुक्ति लाल महली ने बताया कि जब रांची से लेह के लिए निकले थे, तो ट्रेन व बस से यात्रा करनी पड़ी थी। लॉकडाउन में भी यही उम्मीद लगाए बैठे थे कि फिर बस व ट्रेन के सहारे ही अपने घर पहुंचेंगे।

    हालंकि राज्य सरकार ने उन्हें ऐसी सुविधा दी कि लेह से रांची व रांची से अपने घर लौटने के लिए एक रुपये खर्च नहीं हुए। बताया कि उनके पास 21 हजार रुपये भी हैं, जिसे हर माह मिलने वाले पैसे में से बचाया है। विमान से घर वापसी हमारे लिए सबसे बड़ी खुशी की बात है। दुमका के प्रवासी मजदूर जवाहर लाल हांसदा ने बताया कि सड़क निर्माण कार्य में उन्हें मात्र 10 हजार रुपये मिलते थे। दुमका के प्रवासी मजदूर अमजद अंसारी ने बताया कि आठ माह पूर्व ट्रेन से लेह में सड़क निर्माण का काम करने गए थे

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Koylanchal Samvad
    • Website
    • Facebook
    • Instagram

    Related Posts

    Republic Day Ranchi: सिविल कोर्ट, एसपी आवास और नगर निगम में शान से फहराया तिरंगा

    January 26, 2026

    दिशोम गुरु शिबू सोरेन को मरणोपरांत पद्म भूषण, भारत रत्न की मांग तेज

    January 25, 2026

    रांची के बरियातू फायरिंग रेंज में आगजनी, असामाजिक तत्वों की करतूत से मचा हड़कंप

    January 24, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • कर्तव्य पथ पर ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की गूंज, भारतीय मिसाइलों ने दुनिया को दिखाई ताकत
    • Republic Day 2026 : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने तिरंगा फहराया, गणतंत्र दिवस परेड शुरू
    • Republic Day Ranchi: सिविल कोर्ट, एसपी आवास और नगर निगम में शान से फहराया तिरंगा
    • Republic Day Special: कर्तव्य पथ पर पहली बार ‘बैटल ऐरे फॉर्मेट’, सीमा पर हाई अलर्ट
    • Koylanchal Samvad e-paper | 26th Jan | Dhanbad
    • Koylanchal Samvad e-paper | 26th Jan | Ranchi
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.