Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    रांची में दो गुटों में झड़प, जमकर हुई गोलीबारी

    March 26, 2026

    धनबाद कोर्ट को फिर मिली बम से उड़ाने की धमकी, अलर्ट मोड में प्रशासन

    March 26, 2026

    मुजफ्फरपुर कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, उधर नालंदा में सरकारी कर्मचारी घूस लेते गिरफ्तार

    March 26, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»झारखण्ड»लॉकडाउन में फंसे मजदूर ट्रक से जा रहे थे यूपी, सड़क हादसे में चार की मौत
    झारखण्ड

    लॉकडाउन में फंसे मजदूर ट्रक से जा रहे थे यूपी, सड़क हादसे में चार की मौत

    Koylanchal SamvadBy Koylanchal SamvadMay 10, 2020No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    रामगढ़. रामगढ़ थाना क्षेत्र के चुटूपालु घाटी में रविवार को सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। इसमें एक बाइक सवार, दो मजदूर व एक ट्रक चालक शामिल हैं। दरअसल, ट्रक के माध्यम से मजदूर जमशेदपुर से यूपी जा रहे थे और रास्ते में यह हादसा हुआ। ब्रेक फेल होने से ट्रक अनियंत्रित होकर आगे चल रही बाइक से टकराया और फिर सड़क किनारे खड़े हाइवा को ठोकर मार दी। हादसे में दो मजदूरों का शव ट्रक के नीचे दब गया। 14 घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

    घायल मजदूरों ने बताया कि वो जमशेदपुर से यूपी के मुजफ्फरनगर और बिजनौर जा रहे थे। ट्रक को तिरपाल से ढंक उसपर मजदूर बैठे थे। जैसे ही ट्रक चुटूपालु घाटी में पहुंचा, उसका ब्रेक फेल हो गया। इसी दौरान सबसे पहले ट्रक ने अपने आगे चल रही बाइक को जबरदस्त टक्कर मारा। बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद ट्रक सड़क किनारे खराब पड़े एक हाइवा से जा टकराया और गड्‌ढ़े में जा गिरा।

    इससे ट्रक में सवार दो मजदूर उसके नीचे दब गए। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि इलाज के दौरान चालक की भी जान चली गई। घटना की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रक के नीचे दबे शवों को बाहर निकाला।

    अपने पिता को दुकान छोड़ कर रामगढ़ वापस आ रहा था आयुष

    मुर्रामकला निवासी आयुष आनंद बाइक से अपने पिता को चुटूपालू दुकान छोड़ कर वापस रामगढ़ घर आ रहा था । लेकिन, ट्रक ने उसकी बाइक को चपेट में ले लिया और उसकी मौत हो गई।

    मजदूरों से तीन-तीन हजार रुपए लेकर यूपी ले जा रहा था ट्रक

    जमशेदपुर से कुल 17 मजदूर ट्रेलर में सवार होकर यूपी के मुजफ्फरनगर व बिजनौर जा रहे थे। ट्रक चालक को प्रत्येक मजदूरों ने तीन-तीन हजार रुपए ले जाने के लिए दिए थे। जमशेदपुर के चेपापुल निवासी एहसान मल्लिक ने बताया कि 4 मई को जमशेदपुर प्रशासन को आवेदन देकर यूपी जाने की अनुमति मांगी थी। लेकिन, प्रशासन ने ध्यान नहीं दिया। इसके बाद मजदूरों ने ट्रक में छीपकर यूपी जाने का फैसला किया।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Koylanchal Samvad
    • Website
    • Facebook
    • Instagram

    Related Posts

    रांची में दो गुटों में झड़प, जमकर हुई गोलीबारी

    March 26, 2026

    धनबाद कोर्ट को फिर मिली बम से उड़ाने की धमकी, अलर्ट मोड में प्रशासन

    March 26, 2026

    झारखंड में 28, 30 और 31 को होगी बारिश, Alert जारी

    March 26, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • रांची में दो गुटों में झड़प, जमकर हुई गोलीबारी
    • धनबाद कोर्ट को फिर मिली बम से उड़ाने की धमकी, अलर्ट मोड में प्रशासन
    • मुजफ्फरपुर कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, उधर नालंदा में सरकारी कर्मचारी घूस लेते गिरफ्तार
    • झारखंड में 28, 30 और 31 को होगी बारिश, Alert जारी
    • रांची: पिठौरिया बिजली ग्रिड से 1000 किलो तांबा चोरी, 6 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया
    • झारखंड स्वास्थ्य विभाग में बड़ा फेरबदल: 19 वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारियों का तबादला, रांची में नई जिम्मेदारियां
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.